एनआईटीटीटीआर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च चंडीगढ ने 196 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 26 फरवरी 2019 को शुरु हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदक अंतिम तिथि का इंतजार न करें ।जरुरी योग्यता :
अभ्यार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। साथ ही सीबीएसई की ओर से आयोजित बीएड और क्वालीफाइंग पेपर प्रथम शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की डिग्री होना अनिवार्य है या अभ्यार्थियों को चार साल का बीए, बीएड/बीएससी, बीएड (50 प्रतिशत अंको के साथ) और टीईटी पेपर द्वितीय योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
आयु सीमा :
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2019 तक 21से 37 साल के बीच होनी चाहिए। इस बीच आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। टीजीटी के पदों के लिए जनरल उम्मीदवारों को 800 रुपये और एसटी, एससी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस देनी होगी।
परीक्षा पैटर्न :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंको की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड से भी गुजरना होगा।