इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2019 के लिए आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण बिंदु
भारत सरकार के अधीन आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सहायक सुरक्षा अधिकारी (सामान्य) (एएसओ), सहायक केंद्रीय इंटेलिजेंस ऑफिसर एल (एसीआईओ) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इस परिपत्र के जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। यहां कुल पदों की संख्या 318 है। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 24 अप्रेल निर्धारित की गई हैं। परीक्षार्थी अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर दें।
उम्र सीमा व अन्य जानकारी : सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 27 साल ही होनी चाहिए। आरक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले पद के अनुसार योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लें।
पद और अनिवार्य योग्यता : डिप्टी डायरेक्टर (टेक) पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजिनियरिंग (बीई या बीटेक या बीएससी) इंजिनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ लेखा अधिकारी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी के लिए आवेदक के पास अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, व्यवसाय प्रशासन, प्रबंधन या वाणिज्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, सुरक्षा अधिकारी (तकनीकी) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, संचार इंजिनियरिंग या भौतिकी या रसायन विज्ञान में एमएससी होना चाहिए।
पता है :-
संयुक्त उप निदेशक / जी इंटेलिजेंस ब्यूरो,
गृहमंत्रालय, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-21
चयन का आधार और नियुक्ति
सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आधार रहेगा। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन होगा। ऐसे में सभी उपयोगी दस्तावेज और आवेदन फॉर्म भेजने का पता जानने के लिए रोजगार में प्रकाशित नोटिफिकेशन देखना न भूलें। ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को देश भर में कहीं भी नियुक्ति दी जा सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
17 अप्रेल आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि।
24 अप्रेल आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि।
27 साल
अधिकतम आयु है सभी पदों के उम्मीदवारों की।