Animator Job in India
किरदारों की गतिविधियों को जीवांत बनाने वाले कलाकार :-
एनिमेशन ऐसे आरो से संबंधित नहीं हैं जो हरकत करें बल्कि यह उन किरदारों की गतिविधियों की कला है जिन्हें आरेखित किया जाता है। टेपंल रन, शिन चान, कुंग फू पांडा से जूटोपिया तक, सभी किरदारों और गेम का निर्माण एनिमेटरों की ही देन है। यदि एनिमेटेड कंटेट तैयार करने में रूचि है और जरूरी रचनात्मकता और तकनीकी जुड़ाव है जो एनिमेटर बनने पर विचार कर सकते है।
यह किसी भूमिका या वस्तु में प्राण फूंकने की कला है जो कि मनोंजन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का मेल नजर आता है। एनिमेटर वे कलाकार होते है जो वेबसाइट, फिल्म, वीडियो, गेमिंग और मोबाइल मीडिया के लिए 2डी और 3डी एनिमेशन प्रभाव (चित्रों को क्रम में रखनें के जरिये) पैदा करने के लिए एनिमेंशन, काॅर्टूनिस्ट आदि जैसे विभिन्न एनिमेशन स्पेशलाइजेशन किए जा सकते हैं। माया एंटरटेनमेंट लिमिटेड, युटीवी टून्स, टूंज एिनमेंशन इंडिया, पेटामीडिया ग्राफिस्स व हर्ट एंटरटेनमेंट लिमिटेड आदि जाॅब के लिए कुछ अच्छी कंपनियां हैं।
भारत में एक एनिमेटर का शुरूआती औस वेतन 20-30 हजार रु. मासिक की सीमा मे होगा। यदि एनिमेटर के पास अधिक साॅफ्टवेयरों का ज्ञान है या भर्ती करने वाली कंपनी बड़ी है तो वेतन में अंतर हो सकतर है। कुछ वर्षों के अनुभव के बाद यह 1 लाख रु. मासिक तक हो जाएगा।
एक नजर में :-
कॅरियरः एनिमेटर, आर्ट डायरेक्टर, 3डी माॅडलर, ग्राफिक डिजाइनर, फिल्म व वीडियों एडिटर, वीडियों गेम डिजाइनर प्रांेग्रामः बीएससी (एनिमेशन), तीन वर्षीय योग्यताः 12वीं उŸाीर्ण।