Become A Professional Photographer 

खास क्षणों को कैद करने का हुनर :-
गत 10 वर्षो में एडवर्टाजिंग, मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में तीव्र विकास होने से फोटोग्राफी एक आकर्षण संभावनाओं वाले कॅरियर विकल्प के रूप में उभरा है। कुछ साल पहले तक इसे एक हॉबी ही समझा जाता था, अब कहीं जाकर इसे पेश के रूप में मान्यता मिली है। वन्यजीव की विविधता, स्तब्ध कर देने वाली स्थपत्य कला और भौगोलिक विविधता के चलते भारत देश फोटोग्राफर के लिए पंसदीदा ‘सब्जेक्ट’ बन जाता हैं।
भूमिका :-
फोटोग्राफर कैमरे से लैस कलाकार होते हैं, लोगों, स्थानों, लैंडस्केप, घटनाओं को कैद करने के लिए फोटोग्राफी तकनीक और कलाकार की नजर का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें अकादमिक संस्थान, ईवेंट मैनेजमेंट कंपनियां, फोटोग्राफी स्टुडियों, विज्ञापन एजेंसियां, प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनल, फैशन इंडस्ट्री रिक्रूट करती हैं। कुछ वर्षों के अनुभव के बाद फोटोग्राफर पसंदीदा विषय में स्पेशलाइजेशन भी कर सकते है और फिर वन्यजीवन फोटोग्राफर, फैशन फोटोग्राफर या विवाह आदि फंक्शन के लिए फोटोग्राफी का काम कर सकते हैं। बड़े नियोक्ताओं में नेशनल जियोग्राफिक, अमेजॉन, फूड पांडा, शटरस्टॉक, स्नैपडील आदि का नाम लिया जा सकता हैं।
कमाई की संभावना :-
शुरू में फोटोग्राफर सीनियर फोटोग्राफर के सहायक के रूप में काम कर पेशे की बारिकियां सीखते हैं। स्किल्ड फोटोग्राफर शुरू में 25,000 रु. वेतन की उम्मीद कर सकते है लेकिन अनुभव और योंग्यता बढ़ने के साथ 50,000 रु. से 1.5 लाख वेतन की उम्मीद कर सकते हैं। आप में हुनर और फोटोग्राफी के प्रति जुनून है तो फोटोग्राफी के क्षेत्र में वेतन की अधिकतम सीमा नहीं हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः फोटोग्राफर, फोटो जर्नलिस्ट, फ्रीलांस फोटोग्राफर, स्पेशलाइजेशन रखने वाले फोटोग्राफर प्रोग्रामः बीएफए (फोटोग्राफी) अवधिः 3-4 साल योग्यताः 10$2।