Best Cinematography Courses in India
फिल्म को कैमरे में कैद करने वाले :-
यदि आज टीवी लोगों की नजरें अपनी तरफ घुमाने से जुड़ी लड़ाई है तो वे जनरल कौन हैं जो इसे संचालित कर रहे हैं? फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर सिनेमैटोग्राफर फोटोग्राफी और फ्रेम के लिए डायरेक्टर का काम करते हैं। योग्य सिनेमैटोग्राफर के अभाव में एक काबिल डायरेक्टर भी नाकाम हो जाता है। कोई भी फिल्म स्क्रीन पर कैसी दिखती है, क्या अनुभव देती है इसके पीछे सिनेमैटोग्राफर की मेहनत होती है। फोटोग्राफर से अधिक लेकिन डायरेक्टर से थोड़ा कम समझे जाने वाले सिनेमैटोग्राफर विषय की गहन अनुभूति को कैमरे में कैद करते हैं केवल फील्ड की डेप्थ को नहीं। यदि कैमरे के कोण, प्रकाश व्यवस्था, फ्रेम और अनूभूतियों को कैद करने में रूचि है तो सिनेमैटोग्राफर के विकल्प को टटोल सकते हैं।
भूमिका :-
असल में सिनेमैटोग्राफर वह व्यक्ति है जो फिल्म को शूट करने के लिए उŸारदायी होता है। फिल्म शूट करते समय प्रकाश व्यवस्था, कैमरे के कोण, विषय वस्तु, टिंट, लोकेशन और माहौल आदि कुछ बारीक पहलू हैं जिनका सिनेमैटोग्राफर हमेशा ध्यान रखते हैं। कोर्स के दौरान ये निर्देशन, ध्वनि, कैमरा, आर्ट डिजाइन आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझते हैं और फिल्म, म्यूजिक वीडियो या डॉक्यूमेंटरी आदि बनाना सीखते हैं। मोटे तौर पर सिनेमैटोग्राफरों की सेवाएं फिल्मों के लिए ली जाती हैं। डायरेक्टरों के साथ काम करने के अलावा ये विज्ञापन एजेंसियों, समाचार चैनलों, ऑनलाइन मीडिया और इंडियन फिल्म प्रोडकशन हाउसों में काम कर सकते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः सिनमैटोग्राफर, कैमरामैन, एसिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर, कैमरा ऑपरेटर प्रोग्रामः बीए (सिनेमैटोग्राफी) तीन वर्षीय कोर्स योग्यताः 12वीं उत्तीर्ण अवसरः फिल्म निर्माण, डॉक्यूमेंटरी, कॉरपोरेट फिल्म, टेलीफिल्म, विज्ञापन, पीआर।