Biochemist Career Options in India
जीवों की रासायनिक प्रक्रिया के अध्ययनकर्ता :-
अब विज्ञान पढ़ने के लिए बहुत उपयुक्त समय है। यदि आप जीवित चीजों की केमिस्ट्री के बारे में जानने में रूचि रखते हैं और मेटाबसेलिज्म, डीएनए, एन्जाइम्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आपको संतुष्टि देने वाला कॅरियर हो सकता है।
भूमिका :-
बायोकेमिस्ट का मुख्य काम रिसर्च, एक्सपेरिमेंट, ट्रायल के जरिए कैंसर, एड्स जैसे असाध्य रोगों का इलाज तलाशना है। वे कारगर दवाएं विकसित कर फार्मा, हेल्थकेयर, आहार तैयार करने वाली कंपनियों को अपनी सेवाएं देकर हमारा जीवन बेहतर करते हैं। कुछ अन्य जाॅब प्रोफाइल हैं- बायोकेमिस्ट, फूड केमिस्ट मोलेक्यूलर बायोलाजी आदि। शुरूआती वेतन 22,000 से 35,000 रु. तक होता है।
कॅरिकुलम :-
डिग्री कोर्स आपको बायोकेमेस्ट्री में अत्याधुनिक रिसर्च के लिए तैयार करता है। रिसर्च और ज्ञान को डायग्नोस्टिक, फार्मास्यूटिकल्स, फाॅरेंसिक और आहार तथा पेय उद्योग में प्रयोग किया जाता है। भारत ही नहीं विदेशी यूनिवर्सिटीज भी रिसर्च और अकादमिक श्रेष्ठता के लिए छात्रों के आकर्षित करती हैं। ग्रैजुएशन के बाद आप अपनी रूचि के अनुसार कई तरह के कॅरियर अपना सकते हैं। बीएससी डिग्री आपको लाइफ सांइस से पूरे कॅरियर दिलवाएगी। एमएससी के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र में रिसर्च मे जा सकते है और अध्यापन में भी, जहां अच्छे वेतन के साथ-साथ काम के लचीले घंटे भी होगें।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः बायोकेमिस्ट, क्लीनिकल और ड्रग रिसर्च, फूड केमिस्ट्री, मोलेक्यूलर बायोलाॅजिस्ट, डायग्नोस्टिक्स, रिसर्च फेलो, क्वालिटी कंट्रोलर, लेक्चरर प्रोग्रामः बीएससी (बायोकेमिस्ट्री अवधिः 3 साल योग्यताः 10$2 पीसीबी के साथ