Career After 12th in Game Designing
(गेम डिजाइनर कैरियर)

डिप्लोमा इन गेम डिजाइन (DGD) एक डिप्लोमा स्तरीय कोर्स है। इसमें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इसकी अवधि एक वर्ष है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है, जो कम्प्यूटर गेम उघोग के सन्दर्भ में ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं, अत्याधुनिक तकनीकों को सीखना चाहते हैं तथा कम्प्यूटर गेम डिजाइन एवं विकास के लिए प्रासंगिक अनुसंधान दृष्टिकोण विकसित करना चाहते हैं। इस कोर्स को करके क्रिएटिव डायरेक्टर्स, गेम डेवलपर्स और टीम लीडर के रूप मेें करियर बना सकते हैं,तथा 3डी मॉडलर, एनीमेटर, गेम डिजाइनर, डिजिटल कण्टेण्ट क्रिएटर, इण्टरऐक्टिव मीडिया डिजाइनर, वेब डिजाइनर आदि के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। भारत में एक वीडियो गेम डिजाइनर का औसत वार्षिक वेतनमान लगभग रू 4-5 लाख वार्षिक है।