Career Goals For Housekeeping
(हाउसकीपिंग के लिए कैरियर के लक्ष्य)
(हाउसकीपिंग के लिए कैरियर के लक्ष्य)
डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग एक 1-वर्षीय डिप्लोमा सर्टिफिकेशन कोर्स है, जिसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र पात्र हो सकते हैं। यह पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को सभी हाउसकीपिंग और इसके सम्बन्धित संचालन के लिए तैयार करने से लेकर हाउसकीपिंग मैनेजमेण्ट में प्रवीणता प्रदान करता है, जिसमें ग्राउण्ट मेण्टेनेन्स, मैकेनिकल सर्विसेज, प्रोजेक्ट मैनेजमेण्ट सर्विसेज, प्लानिंग और डिजाइनिंग सर्विसेज शामिल हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद होटल, रिसॉर्ट, टुअर एण्ड ट्रेवल एजेन्सी, रेस्टोरेण्ट, लॉज, गेस्टहाउस इत्यादि में लॉण्ड्रीमैन, लिनेन कीपर, टेलर, लॉण्ड्री मास्टर, एग्जीक्यूटिव हाउसकीपर, एसोसिएट हाउसकीपिंग मैनेजर आदि के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञता व अनुभव के अनुसार इन पदों पर औसतन रू 2-5 लाख वार्षिक वेतनमान मिलता है। सार्वजनिक क्षेत्र में भी यह कोर्स समान रूप से उपयोगी है।