Career in Aviation

आकाश में उड़ान  :-
आकर्षक युनिर्फाम में सजे स्मार्ट लोग, बढ़ि़या वेतन, हवा में उड़ान भरने का रोमांच आपको आकर्षित करता है, एयरक्राफ्ट उड़ाने का रोमांच और इस पेशे से जुड़ा ग्लैमर आपको लुभाता है तो यह कॅरियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।
प्रशिक्षण  :-
पायलट के लिए स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग की जरूरत होती है - पहला लेवल स्टुडेंट पायलट लाइसेंस का होता है जो बुनियादी होता है। यह पाने के बाद छात्रों को सीखाने की अनुमति मिलती है। उसके बाद छात्रों को  प्राइवेट लाइसेंस दिया जाता है जिसके तहत उनको यात्रीरहित एयरक्राफ्ट उडा़ना होता है। इस लेवल पर थोडे़ अनुभव और ट्रेनिंग के बाद इनको कमर्शियल पायलट लाइसंेंस (सीपीएल) के लिए क्वालिफाई करना होता है। इसमें सफलता पाने के बाद ही उम्मीदवारो को यात्रियों वाले एयरक्राफ्ट उड़ाने की अनुमति मिल सकती है। लाइसेंस डीजीसीए द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।
उड़ान भरने का लाइसेंस  :-
जाॅब मिलने और विशिष्ट यान को उड़ाने का प्रशिक्षण पाने के बाद एयरलाइन ट्रांसपोर्ट लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। लाइसेंस के हर चरण में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार होगा और तय घंटे तक यान उड़ाने का अनुभव भी चाहिए होता है। रोमांच और ग्लैमर तो इस पेशे का सह-उत्पाद है, एयरक्राॅफ्ट में बैठे सैकड़ो लोगोें की सुरक्षा आप पर निर्भर करती है। हालांकि उड्डयन क्षेत्र को प्रशिक्षित पायलटों की जरूरत होती है लेकिन यह भी विडंबना ही है कि कमर्शियल क्षेत्र में आपको जाॅब पान में संघर्ष करना पड सकता है। एयरफोर्स में जाने का विकल्म भी है। वहां कमर्शियल पायलट की तुलना मं वेतन कम है लेकिन कई घंटो की थकान वहां नहीं होती।

एक नजर में  :-
कॅरियर विकल्पः आप मिलिटरी या कमर्शियल पायलट बन सकते है। लेकिन एविएशन की किस ब्रांच मे जाना चाहते है उस बारे में पहले से ही फैसला करना होगा। सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए वायु सेना ही मंजिल होगी। परफाॅर्मेस के अनुरूप आपको हेलिकाॅप्टर पायलट, ट्राॅसपोर्ट पायलट या फाइटर पायलट बनने का अवसर दिया जाएगा। कमर्शियल पायलट खास ट्रेनिंग की अपेक्षा करती है यानी आपको जो एयरक्राफ्ट उड़ाना है, उसी अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी प्रोग्रामः पायलट ट्रेनिंग काॅर्स, अवधिः 1 साल, योग्यताः फिजिक्स और केमिस्ट्रि अनिवार्य विषयों के रूप में।