Career in Cinematography in India
(भारत में सिनेमैटोग्राफी में करियर)
(भारत में सिनेमैटोग्राफी में करियर)
डिप्लोमा इन सिनेमैटोग्राफी एक अण्डरग्रेजुएट कोर्स है, जिसकी अवधि 1 या 2 वर्ष होती है। यह एक पूर्णकालिक कोर्स है जिसमें प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता कक्षा-12 उत्तीर्ण है। कोर्स के दौरान, छात्रों को फिल्म की योजना और समन्वय के लिए विभिन्न कौशल और तकनीक सिखाई जाती हैं। उन्हें कैमरे की हैण्डलिंग, शॉट का आकार, स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग, कैमरा कोण, मूवमेण्ट व शॉट, लाइटनिंग तकनीक व एस्थेटिक्स, एडिटिंग व ट्रांजिशनल डिवाइसेज, साउण्ड इफेक्ट्स आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफर, वीडियोग्राफर, आदि के रूप में करियर बनाया जा सकता है। इन पदों पर शुरूआत में औसतन रू 1-10 लाख वार्षिक वेतन सरलता से मिल जाता है।