Career in Ethical Hacker

साइबर की दुनिया के जासूस :-
एथिकल हैकर वे हैकर है जो कि किसी सिस्टम को कानूनी और नैतिक तरीके से हैक करते हैं। वे अपने मालिक की ओर से कंपनी के कंप्यूटर सुरक्षा में सेंध की संभावना को जांचते हैं। सो हैरत की बात नहीं कि इन्हें संदेह की नजर से देखा जाता है। लेकिन एथिकल हैकर कंपनियों, संगठनों या व्यक्ति की इजाजत लेकर अपने स्किल या क्लाउड कंप्यंटिंग के जरिये साइबरस्पेस कर सुचना को संरक्षित करते हैं। हैकर को साइबर का जेम्सबांड कहा जा सकता है जो कि सिस्टम को उन आपराधिक हैकरों से बचाते है जो अपने कौशल का इस्तेमाल गैर-कानूनी लाभ के लिए करते है।
नासकाॅम के मुताबिक भारत को 77,000 हैकरों की जरूरत है लेकिन फिलहाल भारत में 15,000 हैकर की है। इन्फाॅर्मेशन सिक्योरिटी एक्सपर्ट का वेतन 2 लाख से 30 लाख रु. सालाना हो सकता है। चीफ इन्फार्मेशन सिक्योरिटी आॅफिसर का वेतन 60 लाख रु. सालाना तक जा सकता है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः एथिकल हैकर, साइबर फोरेसिक एक्सपर्ट, सेलफोन पेनेट्रेशन एक्सपर्ट, एप्लीकेशन इंजीनियर, प्रोग्रामः सर्टिफिकेशन एथिकल हैकर या सर्टिफिकेशन इन साइबर सिक्योरिटी अवधिः 2-6 महीने योग्यताः कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान (10$2 साइंस के साथ हालांकि यह संस्थान विशेष पर निर्भर  करता है।