Career in Fashion Designing in India
फैशन की भाषा के रचयिता :
हम जो परिधान, जुतेे, घड़ी, पहनते है, यहां तक कि हमारा केशविन्यास भी नवीनतम फैशन से प्रभावित होता है। क्या डिजाइन के लिए पारखी नजर है आपके पास? क्या आपने गौर किया कि लो-राइज जींस, माइक्रों पर्य और धोति स्टाइल पैंट कब चलन में आए? यदि मौलिक डिजाइन और एक्सेसरीज तैयार करने में दिलचस्पी रखते है तो यह कॅरियर आपके लिए है।
भूमिका :
फैशन डिजाइनर का मुख्य दायित्व आने वाले फैशन सीजन के लिए डिजाइन के निर्देश देना, विदेश के दौरे करना, डिजाइनो की टीम को ट्रेनिगं और प्रबंधन करना है। निफ्ट पढा़ई के लिए सर्वाधिक पसंदीदा संस्थानों में से एक है। यहां प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार की प्रक्रिया मे सफलता पानी होगी। कोर्स में फैशन डिजाइनिंग में जुडी सभी अहम बातंे बताई जाती है। अरविंद मिल्स, जेजे वलाया, रितु कुमार, मनीष अरोड़ा, मायंत्रा, मैक्स, लाइफस्टाइल और रेमंड, ग्लोबल तथा जिनी एंेड जाॅनी आदि फैशन डिजाइनारों को हायर करते है।
एक नजर में :
कॅरियर विकल्पः फैशन डिजाइनर, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट, फैशन एडिटर, कमर्शियल्स के लिए फैशन कंसल्टेट, एपेरल डिजाइन, मर्चेडाइजर प्रोग्रामः ग्रेजूएट डिप्लोमा प्रोग्राम इन डिजाइनः बैचलर आॅफ डिजाइन इन फैशन, लेदर एक्सेसरीेज, टेक्सटाइल, निटवियर और फैशन कम्यूनिकेशन; बीटेक इन एपेरल प्रोडक्शन; बीएससी फैशन डिजाइन, बीएससी फैशन डिजाइन (फैशन कम्यूनिकेशन), (टेक्सटाइल डिजाइन), बीएससी फैशन कम्युनिकेशनए, बीएससी एपेरल मैन्यूफैक्चरिंग ऐंड मचैंडाइजिंग, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन अवधिः 1 साल (जीडीपीडी); 4 साल (बैचलर्स), योग्यताः 10$2 किसी भी स्ट्रीम में।