Career in Medical Laboratory Technician
रोगों की जांच में बनाएं कॅरियर :-
यदि आपको लगातार बुखार आ रहा है तो यह टायफायड है या मलेरिया या कोई अन्य समस्या इसका पता टेस्ट से ही लग सकता है। क्लीनिकल डायलोसिस लेबोरेट्री टेस्ट से ही इसके बारे में पता चल सकता है और यहीं लैब टेक्निशियन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आपकी रूचि यह जानने में है कि मेडिकल टेस्ट किस तरह किए जाते हैं, विभिन्न उपकरणों को किस तरह चलाया जाता है तो मेडिकल लैब टेक्निशियन के कॅरियर के बारे में सोच सकते हैं। लैब टेक्निशियन का मुख्य काम आधुनिक तकनीक और उपकरणों की मदद से लेबोरेट्री टेस्ट करना है। वे सैंपल जुटाते हैं, नमूनों का वर्गीकरण करती है। अस्पतालों, इमरजेंसी सेंटरों, निजी लेबोरेट्रीज, रक्तदान केंद्रों, स्वस्थ्य केंद्रों और क्लीनिकों आदि में इन टेक्निशियनों की बहुत मांग रहती है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः मेडिकल लैब टेक्निशियन, रिसर्चर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट, वेट पैथोलॉजिस्ट प्रोग्रामः डीएमएलटी, डीएमएलटी, बीवीएससी, बीएससी (प्लांट सांइस) अवधिः 3 साल।