Nutritionist Degree Programs & Careers
लोगों के खान-पान के नियंत्रक :-
जहां सब इस बात से सहमत हैं कि सुबह का भोजन दिन का सबसे अहम भोजन होता है, कुछ लोग कहते हैं कि इसी वजह से इसमें कम खाना चाहिए और कुछ अन्य कहते हैं इसके दौरान अधिक खाना चाहिए। आप किस पक्ष में है? इस सवाल का जवाब देने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट सबसे उपयुक्त व्यक्ति होंगे। वे खाद्य वैज्ञानिक हैं जो लोगों की व्यक्तिगत जरूरतों के आधार पर उन्हें पोषण संबंधी उचित मशविरा देते हैं। क्या आप लोगों को स्वादस्थ्यप्रद पोषण यात्रा पर ले जाना चाहते हैं? यदि ऐसा है तो यह आपके लिए संतोषप्रद विकल्प होगा।
भूमिका :-
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों लोगों के लिए अहम भूमिका निभाते हैं न्यूट्रिशनिस्ट उनके आहार का विश्लेषण करके व्यक्तिगत सलाह दे सकते हैं। ये पेशेवर खाद्य विज्ञान, सामुदायिक विकास, शोध परियोजनाओं और एफएमसीजी आदि क्षेत्रों में काम करते हैं। इनका काम शोध के पहलू से भी जुड़ा है। यह फील्ड, डेस्क या प्रयोगशाला में हो सकता है। पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट डेवलपमेंट क्षेत्र में भी काम करते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः न्यूट्रिशनिस्ट (क्लीनिकल, स्पोट्र्स, थेरेपेटिक), कंसल्टेंट, रिसर्चर, शिक्षक प्रोग्रामः बीएससी (न्यूट्रिशन व डाइटेटिक्स) अवधिः 3 वर्ष (पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय) योग्यताः 12वीं (विज्ञान)।