Career in Radiation Therapist
(रेडियोलॉजी थेरेपी कैरियर)

रेडियोलॉजी थैरेपी में डिप्लोमा (DMRT) एक 2-वर्षीय पोस्टग्रेजुएट स्तर का कोर्स है। कुछ संस्थानों में इसकी अवधि 1वर्ष है। इस कोर्स में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रासंगिक अनुशासन में कक्षा -12 उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। यह कोर्स रेडिएशन का उपयोग करते हुए उपचार पर क्रेन्दित है जिसमें केमोथैरेपी ,रेडियोथैरेपी आदि शामिल हैं। इस कोर्स में करियर के विकल्पों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), अपोलो हॉस्पिटल इत्यादि विभिन्न संगठनों में रोजगार शामिल हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद इन संस्थानों में एक्स -रे टेक्नीशियन ,रेडिएशन थैरेपी टेक्नोलॉजिस्ट ,रेडिएशन प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट , डायग्नोस्टिक रेडियोग्राफर ,रेडिएशन थैरेपी टीम सुपरवाइजर आदि के रूप में कार्य कर सकते हैं। DMRT धारकों को रू 2-6 लाख वार्षिक औसत वेतनमान प्राप्त होता है।