Career in Translator Field
संदेश को दुसरी भाषा के पाठको तक पंहुचाने वाले :-
अब गूगल ट्रांसलेट असरदार हो गया है, लेकिन इसका यह आशय नहीं है कि पेशेवर अनुवादकों की जरूरत नहीें है। प्रौद्योगिकी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। अनुवाद एक कला और विज्ञान दोनों है। इन पेशेवारो को सही ढंग से संदेश को समझनो होता है और फिर सावधानों के साथ इस तरह से पेश करना होता है कि संदेश का असर खत्म न होने पाए। यदि भाषाओं के प्रति लगाव है तो अनुवादक क तौर पर कॅरियर के विकल्प पर गौर कर सकते हैं।
भूमिका :-
अनुवादक का मुख्य कार्य मूल भाषा की सामग्री के अर्थ में बिना कोई बदलाव किए इसका दूसरी भाषा के पाठकों के लिए अनुवाद करना होता है। स्कूलों, काॅलेजों, संस्थानों, सशस्त्र बलों, राॅ, अर्धसैनिक बलों, दूतावासों, काल सेंटरों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, पर्यटन, विदेश मंत्रालय, यूएन, विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग आदि में अनुवादाकों को रोजगार मिल सकता है। नियमित सेवा के अलावा अनुवादक फ्रीलांस काम भी करते है।
कोर्स :-
तकनीकी तौर पर अनुवाद में कोर्स एक अकादमिक विधा है जिसमें विभिन्न भाषाओं के बीच व्याख्या, अनुवाद और स्थानीयकरण से जुडे़ पहलुओ पर गौर किया जाता है। अन्य शब्दों में, एक अकादमिक विधा के तहत अनुवाद, व्याख्या और स्थानीयकरण की कला और विज्ञान की पढा़़ई को अनुवाद अध्ययन की संज्ञा दी जा सकती है।
अवसर :-
वैश्वीकरण में तेजी के चलते बहुत सी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कार्यालयीन कामों के लिए भारत में ठिकानें बनाए है। ऐसे में अनुवाद की पढा़ई करने पर नौकरी के बाजार में दुसरों से आगे रहने में मदद मिलेगी।
पढा़ई के विकल्प :-
अधिकतर उपलब्ध प्रोग्रामें में विदेशी भाषा से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्रोग्राम के एक कोर्स के तौर पर अनुवाद को शामिल किया जाता है। पुणे यूनिवर्सिटी अनुवाद में अंशकालिक सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ही अनुवाद में डिप्लोमा की भी पेशकश करती है। दोनो की कोर्सों की अवधि एक वर्ष है। स्नातक छात्र ही आवेदन कर सकते है।
मुबंई यूनिवर्सिटी के जापानी, फ्रेंच, अरबी, इटेलियन व जर्मन भाषा विभागों में स्नातक, स्नातकोत्तर और एमफिल के अलावा सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं। इनमें एक माॅड्यूल के तौर पर अनुवाद को भी शामिल किया गया है। सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष की अवधि के हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः स्वंतत्र अनुवादक, मीडिया हाउस अनुवादक, उपन्यास अनुवादक, चिकित्सकीय दस्तावेज अनुवादक कोर्सः बीए (अॅानर्स), एमए, एमफिल, पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम पात्रताः 40ः अंकों के साथ 10$2