Career in Yoga in India
(डिप्लोमा इन योगा)

’डिप्लोमा इन योगा‘ योग और प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम में एक पूर्णकालिक डिप्लोमा स्तर का कोर्स है। इस एक वर्षीय कोर्स में योग के अध्ययन के सभी प्रमुख पहलुओेेेेेेेें को कवर किया जाता है। इसमें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक स्ट्रीम में कक्षा-12 उत्तीर्ण तथा अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाले छात्र प्रवेश के पात्र हैं। यह कोर्स पूरा करने के बाद हॉस्पिटल , कॉलेज , फिटनेस सेण्टर , वेलनेस सेण्टर इत्यादि में योग इंस्ट्रक्टर , प्रोग्राम ऑफिसर , असिस्टेण्ट रिसर्च ऑफिसर आदि के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता हैं। इन पदों पर रू 2-16 लाख वार्षिक औसतन वेतनमान होता है। यह कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी को चिकित्सकीय रूप से फिट होना आवश्यक है। यह कोर्स उनके लिए लाभकारी है, जो आगे योग से सम्बन्धित अनुसंधान कोर्स करना चाहते हैं।