Career Opportunities in Interior Design Profession
(इंटीरियर डिजाइन में कैरियर)

इण्टीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में ’डिप्लोमा इन इण्टीरियर डिजाइन‘ 1-वर्षीय बेसिक लेवल सर्टिफिकेट कोर्स है। यह कोर्स किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 या समकक्ष स्तर की शिक्षा पूरी करने वाले को प्रदान किया जाता है। जिन छात्रों ने शिक्षा के 10+3 पैटर्न के एक भाग के रूप में 10वीं कक्षा के बाद डिप्लोमा किया है, वे भी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन के पात्र हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद फिल्म व टीवी उघोग, थिएटर, एग्जीबिशन सेण्टर, कंस्ट्रक्शन फर्म, इवेण्ट मैनेजमेण्ट कम्पनी, आदि में वेडिंग डेकोरेटर, ड्राफ्ट्समैन, असिस्टेण्ट मैनेजर बिजनेस हेड, सेट-अप डिजाइनर, ऑटोमोटिव इण्टीरियर डिजाइनर, आदि के रूप में करियर बनाया जा सकता हैं।