Career Path For Radiologist

भीतर का हाल बताने वाले पेशेवर :-
ब्रेन ट्यूमर से लेकर साइनस तक बहुत सी बीमारियों  के निदान में मेडिकल रिजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) मदद करती है। मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी स्वस्थ्य क्षेत्र के लिए अहम है। ये मरीजों के शरीर की आंतरिक तस्वीरें उपलब्ध कराती है जिससे सही  निदान ओर उपचार करने में चिकित्सकों को बहुत मदद मिलती है। यदि आप जीवन-रक्षक प्रौद्योगिकी के नियंत्रक के तौर पर काम करना चाहते हैं तो रेडियोलॉजिस्ट के कॅरियर विकल्प पर विचार किया जा सकता हैं।
रेडियोलॉजिस्ट के मुख्य काम में अल्ट्रासाअंड और मेडिकल इजेजिंग से संबंधित मशीनों के प्रयोग के अलावा, इमेज को देखकर निदान के लिए इसकी व्याख्या करना शामिल है ताकि विशिष्ट अंदरूनी बीमारियों के इलाज में मदद मिले। मुख्य रूप से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, क्लीनिकों, मेडिकल प्रयोग-शालाओं, डायग्नोस्टिक लैब और कॉलजों में इन्हें सेवा के लिए भर्ती किया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट का औसत शुरूआती वेतन 25000 से 40000 रु. मासिक होता है जो कि थोडे़ अनुभव के बाद 60000 रु. मासिक तक हो सकता है।
एक नजर में :-
भूमिकाः रेडियोलॉजिस्ट, सोनोग्रॉर, अल्ट्रासांउड टेक्नीशियन प्रोग्रामः डायग्नोस्टिक मेडिकल सोनोग्राफर या बीण्ससी मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी योग्यताः पीसीबी के साथ 12वीं (सेंट जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ सांइसेज में गणित भी अनिवार्य) अवधिः बीएससीः 3.6 वर्ष, डीएमएसः 1.6 वर्ष कॅरियर संभावनाएंः अस्पताल, क्लीनीक, परीक्षण केंद्र, शोध प्रयोगशाला।