Career Prospects in The Field of Agricultural Science
(12 वीं के बाद कृषि क्षेत्र में कैरियर)
(12 वीं के बाद कृषि क्षेत्र में कैरियर)
कृषि-उघोग क्षेत्र में करियर के अवसर :-
कृषि-उघोग उत्पादन से जुडे़ व्यक्तियों के अतिरिक्त वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रौघोगिकीविदों, विव्रय तथा विपणन से संबंधित व्यक्तियों को कार्य देता है। कार्य के वे क्षेत्र उत्पादन, खाघ प्रसंस्करण, अत्र एवं बीज प्रसंस्करण, मांस तथा कुक्कुट पैकिंग, डेयरी प्रसंस्करण, वसा एवं तेल, वस्त्र, रेशा, मशीनरी एवं उपकरण, उर्वरक एवं चूना, पेस्टिसाइड्स, हर्बीसाइड, चारा-विनिर्माण, निर्माण आदि से संबंधित होते हैं, जिनके लिए संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों की आवश्यकता होती है।
कृषि-व्यवसाय :-
कृषि-व्यवसाय एक बड़ा व्सवसाय हैं। इस व्यवसाय की पृष्ठभूमि रखने वाले व्यक्तियों की विपणन, वाणिज्य वस्तु विशेषज्ञों, विक्रय प्रतिनिधियों, कृषि अर्थशास्त्री, लेखाकार, वित्त-प्रबंधकों तथा जिस व्यापारियों के रूप में आवश्यकता होती है और इन्हें इन क्षेत्रों में रोजगार पर रखा जा सकता है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद :-
कोई भी व्यक्ति अनुसंधान के क्षेत्रों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अन्तर्गत करियर चुन सकता है, कोई भी व्यक्ति एक कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक बन सकता है। इन पदों पर भर्ती कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक/नेट परीक्षा-जो वैज्ञानिक पद तथा लेक्चरशिप के लिए संचालित की जाती है, के माध्यम से की जाती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में भी कृषि स्नातकों, स्नातकोत्तरों तथा डॉक्टरोट डिग्रीधारियों के लिए बेहतर विकल्प है। स्नातक डिग्रीधारी व्यक्ति संबंधित विषय में कुछ तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कृषि इंजीनियरिंग :-
इंजीनियरिंग की कृषि शाखा अन्य शाखाओं की तुलना में कार्य के बेहतर अवसर देती है। इस शाखा में कार्य कृषि सुधार, सामान्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्निर्माण तथा कृषि मशीनरी, पावर, फार्स संरचनाओं, मृदा तथा जल संरक्षण, ग्रामीण विघुतीकरण आदि के लक्षित गतिविधियों से जुड़े होते हैं।
राज्य कृषि विभाग :-
कोई भी व्यक्ति कृषि विकास अधिकारी बन सकता है। यह पद ब्लॉक विकास अधिकारी के समकक्ष है। इन पदों पर भर्ती लोक सेवा योग/संबंधित विभाग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के आधार पर की जाती है। आप निजी क्षेत्र के संगठनों में अनुसंधान वैज्ञानिक के पद के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। वहां, आपकी सेवाएं निजी प्रयोगशालाओं में उपयोग ली जा सकती हैं। इस उद्देशय के लिए आपेक्षित वांछनीय योग्यता डॉक्टरल स्तर की अर्थात् पीएचडी है।
बैंकिंग क्षेत्र :-
अपनी बीण्एससीण् करने के बाद आप, बैंकों, वित्त क्षेत्र, बीज कंपनियों, प्रजनन फार्मों, मुर्गीपालन फार्मों तथा बीमा कंपनियों आदि द्वारा दिए जाने वाले रोजगार के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक स्नातकोत्तर व्यक्तियों को कृषि तथा समवर्गी क्षेत्रों में फील्ड ऑफिसर,ग्रामीण विकास अधिकारी तथा कृषि एवं परिवीक्षाधीन अधिकारी बनने के अवसर देते हैं।