Career Scope in Food Technology
(फूड टेक्नोलॉजी में करियर स्कोप)
(फूड टेक्नोलॉजी में करियर स्कोप)
फूड टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में रॉ इनग्रीडिएंट्स को फूड और अन्य फॉर्म्स में बदलने के लिए फिजिकल, केमिकल या माइक्रोबायोलॉजिकल तकनीकों व प्रक्रियाओं से संबंधित है। इस क्षेत्र में बीई या बीटेक के बाद एमटेक किया जा सकता है। इस क्षेत्र में फूड प्रॉडक्ट्स को बेचने व उपयोग करने लायक बनाया जाता है। यह प्रक्रिया एनिमल फीड पर भी समान रूप से अप्लाई की जाती है। फ्रोजन फूड, डिब्बा बंद या कैन्ड फूड, स्नैक्स व फास्ट फूड, माइक्रोवेव मील, रेडी-टु-ईट मील्स, बोतलबंद व पैक्ड दूध, बेबी फूड लो फैट बटर, चॉकलेट, योगर्ट, कॉफी, सिरिअल्स, पैकेज्ड जूस, एयरेटेड व एनर्जी ड्रिंक्स, एल्कोहॉलिक बेवरेजेज आदि इस क्षेत्र के प्रमुख प्रॉडक्ट्स है।
कोर सब्जेक्ट्स :-
सिरिअल्स, डेरी, एल्कोहॉल, शुगर, बेकरी व कंफेक्शनरी आइटम्स, फल व सब्जियां, ऑयल व ऑयल सीड प्रोसेसिंग, मीट-फिश आदि इस फील्ड के मुख्य सब्जेक्ट्स में शामिल हैं। फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक करने के लिए आप सीएफटीआरआई, आईआईसीपीटी, एआईजेईई जैसे एंट्रेस एग्जाम्स में शामिल हो सकते हैं।
इंस्टीट्यूट्स :-
पॉन्डिचेरी विश्वविघालय, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएससी बैंगलुरू, संबलपुर विश्वविघालय, एग्रीकल्चर एंड फूड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट आईआईटी खड़गपुर, सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी।
स्कोप :-
लैब्स कंपनीज व संगठनों में ऑर्गेनिक केमिस्ट्स, बायोकेमिस्ट्स, होम इकोनॉमिस्ट्स, इंजीनियर्स, रिसर्च साइंटिस्ट्स, मैनेजर्स, अकाउंटेंट्स, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, न्यूट्रिशनल थैरेपिस्ट, प्रॉडक्ट/प्रोसेस डेवलपमेंट साइंटिस्ट, क्वालिटी मैनेजर, रेगुलेटरी अफेयर्स ऑफिसर, साइंटिफिक लैब टेक्निशियन, टेक्निकल ब्रेवर, प्रॉडक्शन मैनेजर, पर्चेजिंग मैनेजर, रिसर्च साइंटिस्ट ;लाइफ साइंसेजद्ध, टॉक्सिकोलॉजिस्ट।
टॉप कंपनीज :-
कैडबरी इंडिया, नेस्ले इंडिया, पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज इंडस्ट्रीज, डाबर, आईटीसी, एग्रोटेक फूड्स, पार्ले प्रॉडक्ट्स आदि।