Careers in Sports Management
(डिप्लोमा इन स्पोट्स मैनेजमेण्ट)

डिप्लोमा इन स्पोट्स मैनेजमेण्ट (DSM) एक अण्डरग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है, जो नेशनल एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेण्ट (NASM) द्धारा उपलब्ध कराया जाता है। NASM खेल प्रबन्धन में विश्वविघालय द्धारा मान्यता प्राप्त डिग्री और डिप्लोमा कोर्स प्र्रदान करने वाला भारत का पहला संस्थान है। इस कोर्स में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में कक्षा-12 पास अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते है, जो अभ्यर्थी खेलों के प्रति उत्साही हैं, यह कोर्स उनके जुनून को पेशे में बदलने में सहायता कर सकता है। यह कोर्स उनके लिए एक नींव पाठ्यक्रम हो सकता है, जो वर्तमान में अपनी स्नातक स्तर की पढ़़ाई कर रहे हैं और खेल प्रबन्धन में अपनी आकांक्षाओं को उच्च स्तर पर स्थापित करने के लिए तैयार हैं। यह कोर्स छात्रों को खेल उघोग से सम्बन्धित विपणन, विज्ञापन और जन सम्पर्क, वित्त , कानून आदि क्षेत्रों में विविध अवसर प्रदान करता है।