CG Vyapam 14000 Lecturer, Teacher and Assistant Teacher Recruitment 2019
(सीजी व्यापम 14000 व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती 2019)

शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। छतीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका दिया है। जहां शिक्षकों की 14 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए 5 हजार 506, शिक्षक भर्ती के लिए 5 हजार 745 व लेक्चरर के पदों पर 3 हजार 177 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रूपए, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रूपए व एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रूपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 
योग्यता  :-
असिस्टेंट टीचर बनने के लिए 50 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सेकेंड्री या इसके बराबर की योग्यता मांगी गई है। शिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, बीएड और टीईटी पास होना जरूरी है, वहीं लेक्चरर के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन मांगा गया हैं। इसके अलावा डिग्री, डिप्लोमा आदि भी होना जरूरी हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने वालों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की पोस्टिंग, चयन के बाद छतीसगढ़ में ही होगी।
महत्वपूर्ण तारीखें  :-
लेक्चरर (ईएंडटी कैडर) के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 मई थी। असिस्टेंट टीचर्स (विज्ञान) लैब (ईएंडटी कैडर) के लिए ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि 26 मई 2019 थी।                        असिस्टेंट टीचर्स (कला और विज्ञान)  के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 09 जून 2019 हैं। असिस्टेंट टीचर्स (ईएंडटी कैडर)  के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून 2019 है। लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा तो असिस्टेंट टीचर साइंस के लिए एग्जाम 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। असिस्टेंट टीचर्स इंग्लिश के लिए एग्जाम 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा और असिस्टेंट टीचर ईटीसी कैडर के लिए एग्जाम 25 अगस्त 2019 को आयोजित किया जाएगा।
CG Vyapam Teacher & Lecturer Free Online Test Series Available - Click Here
CG Vyapam Teacher & Lecturer Free Online Question Bank Available -
Click Here