Chartered Accountant Jobs For Freshers
वित्तीय आंकड़ों के खिलाड़ी :-
चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) वे पेशेवर हैं जो गणित मे कुशल होने के साथ ही संगठनात्मक कौशलों से दक्ष होते हैं और वित्त से जुड़े पहलुओं पर बारीकी से नजर रखते हैं। जहां एकाउंटेंट पैसों से जुडे़ बहुत से प्रशनों का उत्तर देते हैं वहीं सीए अधिक प्रशिक्षित और कुशल होते है। यदि वित्त की ओर रूझान है और वित्तीय लेखे-जोखे का अध्ययन करना पसंद है तो चार्टर्ड एकाउंटेंट के बेहद लाभदायक पेशे का रूख किया जा सकता है।
भूमिका :-
इन का मुख्य काम सलाह देना, खातों की ऑडिट करना और वित्तीय दस्तावेजों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देना होता है। इसमें फाइनैंशियल रिपोर्ट बनाना, टैक्सेशन ऑडिट, फॉरेंसिक एकाउंटिंग, कॉरपोरेट फाइनैंस, बिजनेस रिकवरी आदि से जुड़े काम आते हैं। ये उद्योग जगत के सभी क्षेत्रों, सार्वजनिक, निजी व सरकारी एजेंसियों में काम कर सकते है। जहां अधिकांश एकाउंटेंटो को वाणिज्य, वित्तीय सेवा और बैंकिंग क्षेत्र में भर्ती किया जाता है वहीं चार्टर्ड एकाउंटेटों के नियोक्ताओं में शैक्षिक संस्थान, स्थानीय सरकारी कार्यालय और प्राइवेट लेखा फर्में शामिल हैं।
एक नजर में :-
जॉब प्रोफाइलः चार्टर्ड एकाउंटेट, ऑडिटर प्रोग्रामः चार्टर्ड एकाउंटेट (सीए) योग्यताः 12वीं उत्तीर्ण, या कॉमर्स ग्रैजुएट (55ः अंक) या स्नातक (60ः अंक)।