Company Secretary Jobs For Freshers

तर्क और व्याख्या का मेल :-
जहां चार्टर्ड एकाउंटेंट एकाउंट और टैक्स पर केंद्रित होते हैं वही कंपनी सेक्रेटरी की नजर कानूनी पहलू पर होती है। कंपनी सेक्रेटरी खास तौर पर कंपनी कानूनों से संबंधित है। कंपनी सेक्रेटरी के कोर्स में प्रवेश पाने के दो रास्ते है; 1. फाउंडेशन कोर्स- किसी भी विषय से 12वीं उत्तीर्ण छात्र यह प्रोग्राम कर सकते हैं। 2. डायरेक्ट एंट्री रूटः खास योग्यताधारकों को सीधे इंटरमीडिएट प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है। इसके लिए आवेदक के पास किसी भी विषय (फाइन आर्ट्स के अलावा) में डिग्री होनी चाहिए या फिर आवेदक को आईसीएआई-सीएमए के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा या आईसीएआई से सीपीटी उत्तीर्ण होना जरूरी है।
एक नजर में  :-
जॉब प्रोफाइलः कंपनी सेक्रेटरी, लीगल एडवाइजर, आर्बिट्रेटर प्रोग्रामः कंपनी सेक्रेटरीशिप योग्यताः 12वीं उत्तीर्ण या किसी भी विषय में स्नातक (फाइन आर्ट्स के अलावा) या आईसीएआई के फाउंडेशन प्रोग्राम में उत्तीर्ण या आईसीएआई-सीएमए की फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण अवधिः 4 वर्ष (प्रयासों की संख्या के अनुसार)।