Data Analyst job Description and Duties
डाटा बना नया ईंधन :-
एक खास इलाके के सुपरमार्केट में किसी सामान की कितनी मात्रा पहुंचानी जानी चाहिए? मार्केटिंग गतिविधि मेंपुराने रूझानों के अनुसार कितना व्यय किया जाना चाहिए? जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान कनकालने के लिए डाटा एनालिसिस प्रभावी विकल्प होगा। डाटा सांइस तेजी से आगे बढ़ रहा है और सामयिक रूझानों में बदलाव ला रहा हैं। 21वीं शताब्दी के सबसे बड़े बदलावों में से यह एक है। यदि डाटा का डाॅक्टर बनने में रूचि है तो डाटा एनालिस्ट बनने के विकल्प का चुनाव किया जा सकता है।
भूमिका :-
डाटा एनालिस्ट का काम डाटा जुटाना, उसका शेधन करना और सांख्यिकीय विश्लेषण करना होता है। इसमें जरूरतो, गतिविधियों और डिजाइन को जगह देने के लिए पुरे चक्र का विश्लेषण करना शामिल है। यह भारत के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है जो आगे चलकर बहुत लाभदायक होगा। जेपी मोर्गन, एक्संेचर, माइक्रोसाॅफ्ट, एडोबी, फ्लिपकार्टख् डेलाॅइट, एआईजी, अर्नस्ट ऐंड यंग, विप्रो और वोडाफोन जैसी कंपनी भारी संख्या में इन विशेषज्ञों की भर्तियां करती हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः एनालिस्ट, प्रोग्रामर, रिसर्चर, बिजनेस एनालिस्ट, फाइनैंस एनालिस्ट, रिस्क एनालिस्ट, प्राइसिंग एनालिस्ट, मार्केटिंग एनालिस्ट प्रोग्रामः बीटेक डाटा एनालिटिक्स या बीई बिग डाटा ऐंड एनालिटिक्स योग्यताः गणित के साथ 12वीं (सभी के लिए) या पीसीएम/कंप्यूटर सांइस से 12वीं (बीटेक हेतु) अवधिः चार वर्ष (बीटेक और बीई), तीन वर्ष (बीसीए)।