Diploma Courses in Jewellery Designing
(ज्वैलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा कोर्स)
(ज्वैलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा कोर्स)
डिप्लोमा इन ज्वेलरी डिजाइन एक 1-वर्षीय डिप्लोमा स्तर का कोर्स है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा-12 उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र हैं। यह कोर्स किसी व्यक्ति को डिजाइन के उचित कौशल और तकनीक सिखाकर एक ज्वेलरी डिजाइनर बनने के लिए प्रशिक्षित करता है। इसके अन्तर्गत पत्थर को काटना, उत्कीर्णन, पॉलिश करना तथा कीमती रत्नों और धातुओं की गुणवता का परीक्षण करना सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद गारमेण्ट्स एण्ड डिजाइन फर्म्स, कॉलेज व युनिवर्सिटी, प्रीसियस स्टोन कंसल्टेन्सी, मॉडल मेकिंग जॉब, जेम होलसेलिंग यूनिट, ज्वेलरी हाउस, ज्वेलरी डिजाइनिंग कम्पनी, इत्यादि में डिजाइनर, एण्टरप्रेन्योर, क्वालिफाइड डायमण्ड ग्रेडर, प्रोडक्शन मैनेजर, बैण्ड मैनेजर, विजुअल मर्केण्डाइज, रिटेल स्टोर मैनेजर, क्वालिटी कण्ट्रोलर आदि के रूप में रोजगार पा सकते हैं। इन पदों पर औसतन रू 2-8 लाख वार्षिक तक वेतन मिलता है।