Diploma in Dental Hygienist Course in India
दंतचिकित्सा क्षेत्र के अहम किरदार :-
अधिकांश लोग डेंटिस्ट के बारे में जानते होंगे पर डेंठल हाइजिनिस्ट के बारे में कम ही लोगों ने सुन रखा होगा। असल में चार्टर्ड एकाउंटेंट के निए जा महत्व एकाउंटेंट रखते हैं उसी तरह का महत्व डेंटिस्ट के लिए डेंटल हसइजिनिस्ट रखते हैं। ये पेशेवर रोगी के मुंह का मूल्यांकन करते है, इससे जुड़ी पुरानी समस्याओं को समझते हैं और जरूरत के अनुसार उपचार कक्ष को तैयार करते हैं। सामान्य जांच के दौरान मरीजों की जांच करते हैं, दांतों में फसी खाद्य सामग्री को हटाते हैं और दांतो में पॉलिश करते हैं। डेंटल हाइजिनिस्टों के बीच पेरियोडोंटल थेरेपी सबसे आम उपचार तरीका है। ये आम तौर पर डेंटिस्ंट या दंतचिकित्सा विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं।
फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र इस लाभदायक कॅरियर के लिए आवेदन करने और पढ़ाई करने के लिए पात्र हैं। अधिकांश संस्थान कोर्स में सीधे प्रवेश लेते हैं और चयन का मानक 12वीं की परीक्षा में मिले अंक होते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः डेंटल हाइजिनिस्ट, स्वतंत्र विशेषज्ञ, दंतचिकित्सक के सहायक के तौर पर, पब्लिक हेल्थ डेंटिंस्ट, सेल्स व मार्केटर प्रोग्रामः डिप्लोमा/सर्टिफिकेट इन डेंटल हाइजीन अवधिः दो वर्ष योग्यताः पीसीबी के साथ 12वीं।