Diploma in News Readings, Anchoring and Reporting
(डिप्लोमा इन न्यूज रीडिंग , एंकरिंग एण्ड रिपोर्टिंग)

डिप्लोमा इन न्यूज रीडिंग , एंकरिंग एण्ड रिपोर्टिंग एक छह माह का डिप्लोमा स्तर का कोर्स है, जिसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (NIMC) द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।  इसके अन्तर्गत समाचार पढ़ने के दौरान कर्तव्य और जिम्मेदारी, समाचार स्क्रिप्ट और न्यूज एजेण्डा को समझना, एक समाचार की रिपोर्टिंग व साक्षात्कार, बाइट की रिकॉर्डिंग प्रतिलेखन और पटकथा जैसी रिपोर्टिंग की तकनीकों से सम्बन्धित ज्ञान दिया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद मीडिया चैनलों में न्यूज रीडर व एंकर के रूप में करियर बनाया जा सकता है।