Diploma in Operation Theatre Technician
पर्दे के पीछे के नायक :-
यदि आप कभी ऑपरेशन थिएटर में गए होंगे या किसी को ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाने में मदद की होगी तो वहां डॉक्टरों को मदद देने वाले मास्क पहने पेशेवरों को जरूर देखा होगा। अस्पताल में अंजाम दिए जाने वाले किसी भी ऑपरेशन में इनकी अहम भूमिका होती है। इन पेशेवरों की मदद के बिना किसी सर्जरी को परा कर पाना डॉक्टरों के लिए बेहद मुश्किल होगा। इन्हें ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन कहा जाता है और ये सर्जरी के लिए ऑपरेशन कक्ष को तैयार करने, ऑपरेशन कक्ष तक मरीज को लाने ले जाने और सर्जन, सर्जिकल नर्स और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को तकनीक मदद करने का काम करते हैं।
भूमिका :-
ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन कक्ष को तैयार करते हैं, उपकरणों और कक्ष की देखरेख करते हैं और ऑपरेशन करने वाली टीम व एनस्थीसिया टीम को ऑपरेशन के दौरान जरूरी मदद देते हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों, आकस्मिक चिकित्सा विभागों आदि के ऑपरेशन थिएटरों के लिए इनकी भर्ती की जाती है। भारत में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन का औसत शुरूआती वेतन 20-30 हजार रूपये मासिक होता है। विदेश में यह काफी अधिक होता है।
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी क्या है? :-
ऑपरेशन थिएटर कोर्स में ऑपरेशन थिएटर से संबंधित सभी कार्यों और प्रबधंनो को जगह दी गई है। कोर्स छात्रों को रोगी को ऑपरेशन के लिए तैयार करने के साथ ही ऑपरेशन कक्ष से जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखने से जुड़ी जानकारी देता हैं।
आवश्यक योग्यता व संस्थान :-
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी कोर्स को ककरने के लिए बावेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी/मैथमेटिक्स के साथ 12वीं उŸार्ण होना चाहिए। देश भर में बहुत से कॉलेजों में यह कोर्स कराया जाता है। एनआईएमएस युनिवर्सिटी जयपुर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर और चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब आदि ऐसे ही कुछ विकल्प हैं।
अवसर :-
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन करने के बाद अक्सर अस्पतालों में रोजगार के अवसर मिलते हैं जहां ये ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और आकस्मिक चिकित्सा विभाग में सेवाएं देते हैं। प्रत्यारोपण, आथोपैडिक क्लीनिक, गायनकोलॉजी, कैसर यूनिट, सर्जरी, स्पेशल बेबी केयर यूनिट आदि में भी अवसर हैं। अध्यापन, शोध और प्रशिक्षण के क्षेत्र भी हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, ऑपरेशन रूम असिस्टेंट, सर्जिकल स्क्रब, सर्जिकल टेक्नोलॉजिस्ट प्रोग्रामः बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बीएससी सर्जिकल टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन ऑपरेशन टेक्नोलॉजी अवधिः स्नातक (3 वर्ष), डिप्लोमा (1-2 वर्ष) योग्यताः पीसीएम/बी के साथ 12वीं बैचलर के लिए मेरिट रोजगार के अवसरः सरकारी अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर में, प्राइवेट अस्पताल और आकस्मिक चिकित्सा विभागो में।