Diploma in Professional Make Up
(डिप्लोमा इन प्रोफेशनल मेक-अप)
(डिप्लोमा इन प्रोफेशनल मेक-अप)
डिप्लोमा इन प्रोफेशनल मेक-अप एक डिप्लोेेेेेेमा कोर्स है, जिसकी अवधि 3-12 माह तक होती है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 उत्तीर्ण होना आवश्यक योग्यता है। मेक-अप सौन्दर्य प्रसाधन, सौन्दर्य उत्पादों और अन्य तकनीकों का उपयोग करके किसी व्यक्ति की उपस्थिति को सुधारने और/या बदलने से सम्बन्धित है। यह एक विशाल क्षेत्र है, जिसमे फैशन मेक-अप, थिएट्रिकल मेक-अप, ब्राइडल मेक-अप, आदि पहलू शामिल हैं।
एक मेक-अप आर्टिस्ट स्थिति/माँग के आधार पर किसी व्यक्ति की उपस्थिति ;सौन्दर्य प्रसाधन, कृत्रिम और अन्य तकनीकों का उपयोग करकेद्ध को सुधारने और/या बदलने में सक्षम होता है। इस कोर्स के तहत अभ्यर्थियों को कॉस्मेटिक्स, मेक-अप इक्विपमेण्ट, मेक-अप प्रॉसिजर्स, मेक-अप रिमूवल, कलर बैलेन्स आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उन्हें एक कुशल मेक-अप आर्टिस्ट बनने में सहायता मिलती है।
वर्तमान में सैलून, ब्यूटी पार्लर, इवेण्ट मैनेजमेण्ट फर्म्स और फिल्म व टीवी प्रोडक्शन फर्म्स, आदि में मेक-अप आर्टिस्टों की माँग में काफी वृद्वि हो गई है। मेक-अप आर्टिस्ट को औसतन रू 2-5 लाख वार्षिक वेतन सरलता से मिल जाता है।