Foreign Languages Career Options in india
भाषा की बाधा दूर करने की कला :-
यदि आपका सामना किसी विदेशी से होता हैं और सहसा ही वह आपसे पुछता है ‘साबेस इस्पानोई’ संभावना इसी बात की है कि आप उसे प्रश्नसूचक दृष्टि से देखेंगे। वह आपसे जानना चाह रहा है कि क्या आप स्पेनिश समझते हैं। ऐसा ही तब सामने आ सकता है जब आप किसी गैर-अंग्रेजीभाषी देश में जाते हैं। यदि आपका रूझान विदेशी भाषा सीखने में है तो आप इसे अपना कॅरियर बना सकते हैं। विदेशी भाषा जानना कई तरह से मददगार होता है और कोई संस्कृतियों का ज्ञाता बनने और सांस्कृतिक सेतु का काम करने में मदद मिलती है।
भूमिका :-
दुभाषिये का मुख्य काम मूल भाषा की सामग्री को समझकर अनुवाद करना, लिखित या बोली गई सामग्री को बिना बदले सरलता से पाठक या श्रोताओं के सामने पेश करना है। विदेशी भाषा के जानकार या दुभाषिये को स्कूल, युनिवर्सिटी, भारतीय सशस्त्र सेना, राॅ, अर्ध सैनिक बल, दूतावास/उच्चायोग, काॅल सेंटर, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, टूरिज्म, भारत का विदेश मंत्रालय, युएन, डब्लूएचआं, युएनएचसीआर में जाॅब मिल सकती है। शुरूआती वेतन 15,000 रु. से 30,000 रु. तक कुछ भी हो सकता है। काफी कुछ आपकी काबिलियत और इस पर निर्भर करता है कि आप कहां काम कर रहे हैं।
क्यों सीखूं विदेशी भाषा :-
विेदेशी भाषा सीखना आपको कई देशों और महाद्वीपों से जोड़ता है। आप लेटिन अमेरिका की संस्कृति जानने के लिए स्पेनिश भाषा सीख सकते हैं। या फिर जर्मन या कोई अन्य विदेशी भाषा सीखकर किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम तलाश सकते हैं यदि आपने स्कूल में फ्रेंच या जर्मन सीखी है तो इन भाषाओं की पढ़ाई जारी रखना ही ठीक रहेगा अन्यथा देखें कि भारत का व्यापार किन देशों के साथ है। एक और बात यह कि आप विदेश में पढ़ना या नौकरी करना चाहते हैं। ऐसा है ते सोचिए कि आप किस देश में जाना चाहते हैं। अपने लक्ष्य के अनुसार ही भाषा का चयन करंे। लेटिन अमेरिकी देश और भारत के व्यापारिक संबंध अच्छे होने के कारण स्पेनिश भाषा में भी अच्छा स्कोप हैं। फ्रेंच और जर्मन का भी यही महत्व है। कोरियाई देश भी भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे हैं। चीन भी दूनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इन भाषाओं में भी उज्जवल भविष्य हैं।
आय :-
आपकी मासिक आय 25 हजार रूपये से लेकर 1 लाख रूपये तक हो सकती है। यदि आप घर से काम करने के विकल्प को चुना तो आप अनुवाद प्रोजेक्ट को देखते हुए कम से कम 1.5 से 2 हजार रूपये प्रतिदिन कमा सकते हैं। सही विशेषज्ञता वाले अनुवादक इंजीनियरों से अधिक कमाते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः अनुवादक, दुभाषिया, अध्यापक प्रोग्रामः संबद्ध भाषा में बैचलर्स डिग्री या इसके समकक्ष योग्यताः 10$2 अवधिः तीन साल लोकप्रिय भाषाएं फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन इटेलियन, कोरियन, चीनी, अरबी