Forensic Science Career Options in india 

अपराधों का खुलासा करने वाला विज्ञान :-
पश्चिमी देशों के शरलाॅक होम्स और पूर्वि देशों के ब्योमकेश बख्शी अपने समय के लोकप्रिय जासूस रहे हैं। अपराध सुलझाना और साजिश की परतें खोलना मनोंरजक लगता है लेकिन इसके पीछे साक्ष्य जुटाना, उनकी पड़ताल करना और निष्कर्ष तक पहुंचने की प्रक्रिया जुड़ी होती है तब जाकर अपराध की गुत्थी सुलझती है, यह प्रक्रिया ही फाॅरेसिक सांइस है। फाॅरेंसिक सांइटिस्ट अपराध सुलझाने के लिए प्रक्रियागत, सटीक और निष्पक्ष तरीके का प्रयोग करते हैं। अपराधों में तेजी से वृद्धि के चलते निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त अवसर हैं। लगभग सभी सरकारी अस्पतालों, पुलिस विभाग, जांच एजेंसियां जैसे सीबीआई, राॅ, आईबी इनकी सेवाएं लेती हैं। औसत शुरूआती वेतन 2.5 से 4 लाख रु. सालाना होता है अनुभव के साथ यह 6-8 लाख रु. तक जा सकता है।
एक नजर में  :-
कॅरियर विकल्पः फाॅरेसिक साइंटिस्ट, एनालिस्ट, कंसल्टेटख् डोमेन एक्सपर्ट, मेडिकल एग्जामिनर, क्राइम लेबोरेटरी एनालिस्ट, फ्राॅड एग्जामिनर, एनवायर्नमेंट एनालिस्ट, क्राइम सीन एग्जामिनर, जेनेटिक एक्सपर्ट और फाॅरेसिक इंजीनियर प्रोग्रामः बीएससी फाॅरेसिक सांइस योग्यताः 10$2 पीसीबी/मैथ के साथ अवधिः 3 साल।