Gis Expert Jobs in India 

मैपिंग और डाटा विश्लेषण से जुड़ा पेशा :-
आपकी यात्रा के लिए चाहे रास्ते की या फिर कैब की स्थिति पता करनी हो, जियोइन्फॉर्मेटिक्स प्रौद्योगिकी स्थिमि आधारित निर्णय लेने में मदद करती है। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएम) को पृथ्वी की सतह पर स्थिति से जुड़ा डाटा जुटाने, सुरक्षित रखने, जांचने ओर प्रदर्शित करने वाली कंप्यूटर व्यवस्था के तौर पर परिभाषित करती है।
भूमिका :-
जियोइन्फॉर्मेटिक्स एक्सपर्ट जीआईएस सॉफ्टवेयर और डाटा संग्रह करने वाले उपकरण की मदद से नक्शे और ग्राहक तैयार करते हैं। वे जीआईएस सिस्टम हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और उपकरणों का संचालन और देखभाल का काम करते हैं। ये विशेषज्ञ डाटाबेस तैयार करने, क्षेत्र में जाकर सूचना जुटाने और जांचने के अलावा इन जानकारियों का प्रयोग कर कई अन्य समस्याओं का समाधान करने का भी काम करते हैं।
फ्रेशर को शुरूआत में 3-5 लाख रु. वार्षिक वेतन मिलता है। शहर और अनुभव को देखते हुए वेतन पैकेज में अंतर होता है। यूपीईएस के प्लेसमेंट में शुरूआती वेतन और अधिकतम वेतन क्रमशः 3.25 लाख और 6 लाख रु. वार्षिक रहा।
एक नजर में :-
जॉब प्रोफाइलः जीआइएस इजीनियर, जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम स्पेशलिस्ट जीपीएस ऐंड जीआईएस सॉफ्टवेयर डेवलपर, रिमोट सेसिंग एक्सपर्ट प्रोग्रामः जियोइन्फॉर्मेटिक्स में बीटेक/बीएससी योग्यताः पीसीएम के साथ 12वीं उत्तीर्ण (न्यूनतम 60ः)।