Government Job in Architecture

निर्माण और विनिर्माण :-
हम सब आगरा के ताजमहल, पेरिस के एफिल टॉवर और रोम के विशाल कोलोसियम के बाने में जानते हैं। पर क्या हम दुनिया के इन अजूबों के पीछे दिमाग लगाने वाले लोगों के बारे में भी जानते हैं? किसी भवन को कितना भी ऊंचा बनाने का सपना क्सों न देखा गया हो यह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक इसे किसी कुशल आर्किटेक्ट का साथ न मिल जाए।
कोर्स व अवसर :-
आर्किटेक्ट नई बिल्डिंगों के डिजाइन तैयार करने, नवीकरण और संरक्षण के नए तरीके सुझाते हैं। यदि आप पीसीएम के साथ 12वीं उŸार्ण हैं या अंतिम परीक्षा देने जा रहे हैं तो पांच वर्षीय बीआर्क प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए जेईई मेन परीक्षा मे शामिल होने के लिए पात्र हैं। कुछ संस्थान एनएटीए के जरिये प्रवेश देते हैं। राज्य स्तरीय परीक्षा अलग से आयोजित की जा सकती है। आर्किटेक्ट प्रायः ही दूसरे प्रोफेशनों के लोगों-सिविल इंजीनियर, अर्बन और रीजनल प्लानर, ड्राफ्टर और इंटीरियर के साथ मिलकर काम करते हैं। निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में विकास होने की वजह से कॅरियर संभावनाएं बहुत अधिक हैं। आप अर्बन प्लानिंग, अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, सरकार के आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट, नेशनल बिल्डिंग आर्गेनाइजेशन, प्रतिरक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, हाउसिंग ऐंड अर्बन डवेलपमेंट कॉपोरेशन में काम तलाश सकते हैं। औसत शुरूआती वेतन 20,000 से 30,000 रु. सालाना होता है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः डिजाइन, टाउन प्लानर, डिजीटल आर्किटिक्अ, लैंडस्कैप आर्किटेक्ट प्रोग्रामः बी. आर्क अवधिः 5 वर्ष योग्यताः 10$2 पीसीएम के साथ दाखिलाः जेईई मेन, एनएटीए।