How to Become A Anesthesia Technician

मरीजों की पीड़ा को हरने वाले पेशेवर :-
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ सोसाइटीज ऑफ ऐनस्थीसियोलॉजिस्ट (डब्ल्यूएफएसए) के हालिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत में हर एक लाख आबादी के लिए केवल एक एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी की दवा देने वाले) पेशेवर उपलब्ध है। चिकित्सा क्षेत्र में दर्द के प्रबंधन में एनेस्थीसिया टेक्नीशियन प्रभावी भूमिका निभाते हैं। भारत के सबसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में से एक स्वास्थ्य क्षेत्र में इन विशेषज्ञों की भारी मांग हैं।

कोर्स व अवसर :-
एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट या एनेस्थीसियोलॉजिस्ट बनने के लिए छीत्र 12वीं के बाद किए जा सकने वाले एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के स्नातक प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ; गवर्नमेंट किलपाक मेडिकल कॉलेज, तमिलनाडु; नारायण हेल्थ बैंगलोर आदि जैसे संस्थानों से कोर्स कर सकते हैं।
कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को एनेस्थेटिक विभाग या ऑपरेशन थिएटर में अवसर मिलते हैं। आकस्म्कि चिकित्सा विभाग, गहन चिकित्सा विभाग, और डे सर्जरी के साथ ही क्लीनिक प्रैक्टिस में भी इनकी मांग है। शुरूआती स्तर पर ये पेशेवर नियोक्ता संस्थान और विशेषज्ञता को देखते हुए 20-30 हजार रूपये मासिक के वेतन की उम्मीद कर सकते हैं।

एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एसिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल केयर प्रोफेशनल प्रोग्रामः बीएससी एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, बीएससी ऑपरेशन थिएटर ऐंड एनेस्थीसियोलॉजी, डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी अवधिः स्नातक कोर्स (3-4 वर्ष), डिप्लोमा (1-2 वर्ष) योग्यताः फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं उŸार्ण अवसरः अस्पताल, क्लीनिक, गहन चिकित्सा विभाग, आकस्मिक चिकित्सा विभाग, ऑपरेशन थिएटर।