Career As A Veterinary Doctor
पशु प्रेम से जुड़ा पेशा :-
हमारे नि की शुरूआत ही पशुओं से मिले पदार्थों से होती है यानी दुध और अंडे से। पशु पानव जीवन के वजूद के लिए बहूत जरूरी हैं। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए वेटरनरी यानी पशु चिकित्सकों की जरूरत होती है। वे पशुओं की उनकी देखभाल के बारे में सलाह देते हैं। पशु चिकित्सक की नियुक्ति सरकारी पशु अस्पताल, निजी अस्पताल पशु फार्म, जू, फार्मेसी, पशु खाद्य सुरक्षा और रिसर्च लैब में होती है।
कॅरिकुलम और संस्थान :-
कोर्स मुख्यतः बेसिक सांइसेज और क्लीनिकल सांइसेज में बंटा होता है। 9 सेमेस्टरों में आप एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बाटोकेमिस्ट्री, न्यूट्रिशन, लाइवस्टाक मैनेजमेंट पढ़ते हैं। प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, जेनेटिक्स और ब्रीडिंग भी कोर्स का हिस्सा होते हैं। गायनकोलॉजी, सर्जरी और मेडिसिन के अलावा पशु संवर्धन विषय भी पढ़ाए जाते हैं। 22 राज्यों के 34 संस्थानों जिनमें सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी हिसार, बॉम्बे वेटरनरी सांइस कॉलेज मुंबई और कॉलेज ऑफ वेटरनरी सांइस ऐंड एनीमल हसबेंडरी (आणंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) भी शामिल हैं- बीएससी इन वेटरनरी सांइसेज का कोर्स ऑफर करते है।
ग्रैजुएशन के बाद :-
आप मास्टर्स करना चाहते है तो आईसीएआर इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। आप मेडिसिन, सर्जरी, बैक्टिरियालॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मॉलीक्यूलर बायोलॉजी और डर्माटॉलॉजी में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। कृषि से संबंधित सभी क्षेत्रों में, सरकारी पशुपालन विभागों, कुक्कुट पालन केंद्रो, पशु चिकित्सालयों और क्लीनिकों में इनकी सेवाओं की जरूरत होती है। अध्यापन के क्षेत्र में जाने का भी विकल्प हैं।
विदेश जाने की संभावनाएं :-
दुनिया भर में लगभग 450 वेटनरी प्रोग्राम हैं। अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी बैचलर और मास्टर करवाती हैं। युके की यूनिवर्सिटीज के लिए छात्रों के बीएमएटी टेस्ट स्वालिफाई करना होगा। यह संस्कान रायल कॉलेज ऑफ वेटरनरी सर्जन्स द्वारा एक्रिडिटेड है और कोर्स पूरा होने के बाद अंडरग्रैजुएट्स को प्रैक्टिस करने की इजाजत देता है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः पशु चिकित्सक, पशु थेरेपिस्ट, पशु जेनेटिसिस्ट, पशु स्वास्थ्य इंस्पेक्टर, वेटेरनरी फार्मासिस्ट प्रोग्रामः बीएससी इन वेटरनरी सांइसेज ऐंड एनीमल हसबेंडरी/बैचलर ऑफ वेटरनरी सांइसेज (बीवीएससी) योग्यताः 10$2 पीसीबी के साथ (न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत) अवधिः 5 साल (छह महीने की इंटर्नशिप के साथ) कार्य क्षेत्रः सरकारी, प्राइवेट, एनजीओ, बैंक और इंश्योरेंस, फार्मास्यूटिकल कंपनियां।