IGCAR Junior Research Fellowship Recruitment 2019
(IGCAR जूनियर रिसर्च फैलोशिप भर्ती 2019)
(IGCAR जूनियर रिसर्च फैलोशिप भर्ती 2019)
इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च, तमिलनाडु ने जूनियर रिसर्च फेलो के 30 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। आवेदक अभी से पढ़ाई में जुट जाएं और प्लानिंग के साथ यह एटेंप्ट लें।
अधिकतम आयु सीमा है 28 वर्ष :-
अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट प्राप्त होगी। चयनित उम्मीदवार को बतौर स्टाइपेंड प्रतिमाह 31 हजार रूपए दिए जाएंगे।
योग्यता :-
अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान विषय में मास्टर डिग्री, संबंधित विषयों में इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री जरूरी। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूक्लियर इंजीनियरिंग, न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमई, एमटेक डिग्री प्राप्त हो या न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषयों में बीए, बीटेक, बीएससी (इंजीनियरिंग) बीएससी (टेक्नोलॉजी) डिग्री के साथ गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।