Indian Army Women Military Police Recruitment 2019
(भारतीय सेना महिला सैन्य पुलिस भर्ती 2019)
(भारतीय सेना महिला सैन्य पुलिस भर्ती 2019)
सेना पुलिस में सैनिक के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए भारतीय थलसेना ने पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया शुरू कर दी है। इससे पहले भारतीय सेना के मेडिकल, लीगल, एजूकेशनल और इंजीनियरिंग विभाग में ही महिलाएं आवेदन कर सकती थीं लेकिन अब भारतीय सेना की ऑफिशयल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक महिलाएं सोल्जर जनरल ड्यूटी के पद पर भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रकिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढे़ 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता :-
सेना ने इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अहर्ता हाइस्कूल निर्धारित की है। अगर आप हाइस्कूल या इसके समकक्ष हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। हाइस्कूल में हर विषय में 33-33 फीसदी और कुल मिलाकर 45 फीसदी अंक होने चाहिए। आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद ई-मेल के जरिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा उन्हें शारीरिक जांच प्रकिया से गुजरना होगा। अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेंगलूर तथा शिलॉन्ग में इन रैलियों का आयोजन किया जाएगा। तिथियों की घोषण बाद में की जाएगी। सेना ने अभी सौ महिला सैनिकों की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। कुल 800 पदों पर महिलाओं की भर्ती होनी है। यह भर्ती सैनिक-सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के पद पर होगी। आवेदन की प्रकिया पूरी तरह से निशुल्क है। आवेदनों की जांच के बाद भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान उनका शारीरिक परीक्षण होगा। इसमें सफल रहने वाले उम्मीदवारों की फिर लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें से चयनित उम्मीदवारों को फिर नियुक्तियां दी जाएंगी।
8 जून, 2019 - आवेदन करने की अंतिम तारीख।
25 अप्रैल 2019 - से आवेदन की प्रकिया शुरू की जा चुकी है।
कुछ जरूरी अहर्ताएं :-
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई कम से कम 142 सेंटीमीटर जरूर होनी चाहिए।
10 वीं पास या उसके समकक्ष रखी गई है न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता। इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का अविवाहित होना जरूरी है। अविवाहित प्रमाण पत्र सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित किया होना आवश्यक है।
एनसीसी कैडेट्स को छूट :-
एनसीसी-ए-सर्टिफिकेट हासिल कर चुकीं अभ्यर्थियों को पांच अंक, बी सर्टिफिकेट जिनके पास होगा उन्हें 10 अंक और सी सर्टिफिकेट वाली महिला अभ्यर्थियों को कॉमन एंट्रेस टेस्ट ही नहीं देना होगा। इसके अलावा सेना में कार्यरत अधिकारी, जवान या कर्मचारी की बेटी, सेना से रिटायर्ड कर्मी की बेटी, बीस अंक बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु साढ़े सत्रह वर्ष और अधिकतम 21 साल रखी गई है। दसवीं पास होना जरूरी है। कद कम से कम 142 सेमी होना चाहिए। शारीरिक परीक्षा में पास होने के लिए 1.6 किमी की दौड़ 7.30 मिनट में पूरी करनी होगी।