Insurance Business Analyst jobs in India
अनिश्चितताओं से सुरक्षा :-
बीमा कराना एक जटिल कार्य हो सकता है, बेशक यह कुर्सी, कंप्यूटर या घर का राशन खरीदने जैसा नहीं है। जब आप बीमा खरीदते हैं तो आप एक प्रतिबद्धता भी खरीदते हैं। यह एक वादा है कि यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो बीमा कंपनी आपको आर्थिक रूप से मदद करेगी। लोगों को सुरक्षा उपलब्ध राने के लिए कंपनियां कई तरह के क्रम परिवर्तन और संयोजनों पर विचार करती हैं, कि उनका बीमा व्यवस्था भी मुनाफे मे चले और क्लांइट भी अनिश्चितता से बचे रहें। इंश्योरेंस एनालिस्ट ऐसे प्रोफेशनल होते हैं जो कंपनियों को इस गणित की बारीकियां समझाते हैं।
भूमिका :-
इंश्योरेंस एनालिस्ट का काम होता है नीतियों की समीक्षा करना और संभावित जोखिमों का विश्लेषण करना जो भावी आवेदक की वजह से सामने आ सकते हैं। साथ ही क्लाइंट द्वारा क्लेम की सच्चाई का भी पता लगाते हैं। वे इंश्योरेंस पालिसीज का भी मूल्यांकन करते हैं। भारत में इंश्योरेंस एनालिस्ट विप्रो, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस, रेलीगेयर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशल, मैक्सलाइफ इंश्योरेंस, केपीएमजी, अर्नेस्ट यंग, प्राइसवाटरहाउसकूपर, डेलॉइट और सीवेंट द्वारा रिक्रूट किए जाते हैं। इंश्योरेंस एनालिस्ट का शुरूआती वेतन 25,000 से 40,000 के बीच हो सकता है।
ग्रैजुएशन के बाद इंश्योरेंस एनालिस्ट के पास जॉब के बहुत विकल्प होते हैं। विभिन्न पदों के लिए सरकारी बैंक भी उन्हें हायर करते हैं। लेकिन अधिकतर जॉब लाइफ इंश्योरेंस कॉरपेरेशन ऑफ इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, आईआईसीआई प्रूडेंशियल, ओम कोटक महिंद्रा, बिड़ला सनलाइफ, टाटा एआईएफ लाइफ, रिलायंस, एचडीएफसी स्टेंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कं. मैक्स न्यू पार्क लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, रायल सुदंरम, चोलामंडलम, इफ्को टोक्यो, टाटाएजीआई में मिलती है। अधिक ज्ञान के लिए ग्रैजुएट पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट इन इंश्योरेंस कर सकते हैं।
कैसे बनें इंश्योरेंस एनालिस्ट :-
इंश्योरेंस एनालिस्ट बनने के लिए आपको बीबीए इन इंश्योरेंस करना होगा या बीबीए इन बैंकिंग ऐंड इंश्योरेंस। इसके लिए 10$2 पास होना जरूरी है बेहतर होगा कॉमर्स स्ट्रीम या मैथमटिक के साथ।
क्या पढे़ंगे :-
प्रोग्राम में आम इंश्योरेंस मैनेजमेंट सेक्टर के बुनियादी बातें सीखेंगे। बीबीए इंश्योरेंस डिग्री में इंटरनेशनल इंश्योरेंस मैनेजमेंट, ट्रेजरी ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और इंश्योरेंस के बारे में जानेंंगे। यह डिग्री छात्रों को फाइनैंशियल और इंश्योरेंस मार्केट की समझ से लैस करती है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः इंश्योरेंस एनालिस्ट, इंश्योरेंस रिस्क एनालिस्ट, इंश्योरेंस सेल्स एजेंट, क्लेम एडजस्टर, लॉस कंट्रोल स्पेशलिस्ट प्रोग्रामः बीबीए इन इंश्योरेंस इन इंश्योरेंस, बीबीए इन इंश्योरेंस ऐंड बैंकिंग, बीए (ऑनर्स) इंश्योरेंस ऐंड बैकिंग अवधिः 3 साल योग्यताः 10$2 पास, कॉमर्स स्ट्रीम या मैथमेटिक्स के साथ हों तो बेहतर।