Job Career in Artistic Field
कलाकार करें जीवन को साकार :-
कहा जाता है कि रचनात्मक जीवन बहुआयामी होता है। यह बड़ा, हसीन और दिलचस्प होता है। कलाकार जीवन के उन्हीं क्षणों को साकार करते हैं जो सामान्य व्यक्ति नहीं कर पाते। पाब्लो पिकासो से लेकर लियोनार्दो दा विंची, वान गाग ने अपने दौर में कला के जरिये जो स्थान बनाया वह आज तक है। यदि कला आपको रिझाती है, रंग और रेखाचित्र मन को खींचते है और कलाकार का कोमल मन पाया है तो इस जुनून को सफल कॅरियर में बदल सकते हैं। जाॅब रोलः कलाकार का मुख्य काम किसी कला प्रोजेक्ट को कलाकृति में बदलना होता है - चाहे पेंटिंग हो, मूर्तिकला या दस्तकारी या पंरपरागत कैनवास पर, लकड़ी पर, कागज पर या किसी और चीज पर। आप पत्रिका में, अखबार में, वेबसाइट पर या एनीमेट के रूप में काम कर सकते हैं। गैलेरिज, म्यूजियम या आर्ट कंपनियों में काम कर सकते है। कुछ बड़े नियोक्ता हैं- जैन आर्ट इंडस्ट्रीज, एसएस मैनर्स, फैब डिजाइन, बियान क्रिएशन, रेड टर्टल और विज्ञापन एजेंसियां। फ्रीलांसिग का विकल्प भी बहुल अच्छा है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः कलाकार, पेंटर, मूर्तिकार, ग्राफिक/वेब डिजाइनर, एनीमेटर, इल्सट्रेटर, कला समीक्षक/क्यूरेटर, सेट डिजाइनर, आर्ट डायरेक्टर, एडवर्टाइजिंग प्रोफेशनल, टीचर, प्रोफेसर प्रोग्रामः बैचलर आॅफ फाइन आट्र्स, बैचलर आॅफ विजुअल आट्र्स, स्पेशलाइजेशनः पेंटिंग, मूर्तिकार, एप्लाइड आर्ट, आर्ट हिस्ट्री, अवधिः चार साल योग्यताः 10$2 (किसी भी स्ट्रीम से)