Job in UI Manager

उपभोक्ताओं की सुविधा कें लिये
क्या कभी आपका साबका ऐसी वेबसाइट से पड़ा है जिसमें वह जानकारी है जिसे आप हासिल करना चाहतें है लेकिन उस तक नेविगेट नहीं कर पा रहे? कभी हैरत हुई कि एक मोबाईल एप्लीकेशन उसी थीम के दूसरे एप्लीकेशनों से बेहतर क्यों हैं। एकदम परफेक्ट डिजाइन वाली और आसानी से नेविगेट हो सकने वाले एप्लीकेशनों के पीछे है-सही युजर इंटरफेस। विभिन्न साॅफ्टवेयर के डिजाइन आपको आकर्षित करते है, यदि ऐसा है तो युआई डिजाइन के रूप में डिजाइन और साॅफ्टवेयर टेक्नेलाॅजी के मेल वाला यह कॅरियर आपके लिए है।
भूमिका
युआई डिजाइन की प्रमुख जिम्मेदारी अंतिम उपभोक्ता के अनुभव को ध्यान में रखकर हर डिवाइस के लिए विजुअल डिजाइन करना है, इसमें वेब, टेबलेट और स्मार्टफोन शामिल है। युएक्स डिजाइनर कंपनी द्वारा दिए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं पर ही काम करते है ताकि उनकी उपयागिता समझ में आ सके और उसके अनुसार डिजाइन तैयार कर सकें। काॅन्सेप्ट से फ्लो, वायरफ्रेम, माॅक-अप और प्रोटोटाइम तैयार करने तक यूआई डिजाइन हर स्तर पर शामिल रहते हैं। इन्हें टेक्निकल, क्षेत्र मे काम वाली कंपनियां हायर करती है। एचटीएमल, जसवस्क्रिट, सीएसएस का नाॅलेज रखने वाले युआई डिजाइनरों की मांग दुनिया भर की सभी कंपनियों में है। कुशल युआई डिजाइनर बनने के लिए जिन दूसरे गुणों की जरूरत होती है वे है फोटोशाॅप और इलस्ट्रेट जैसे सभी प्रोटोटाइप टूल का पर्याप्त ज्ञान होना ंएंट्री लेवल पर मासिक वेतन आपकी योग्यतानुसार 20,000 रु. से 35,000 रु. तक हो सकता है। जैसे-जैसे प्रतिष्ठा बढ़ती है, वेतन भी बढ़ता है।
युजर इंटरफेस डिजाइन क्या है 
युजर इंटरफेस डिजाइन असल में मशीनों और साॅफ्टवेयर का डिजाइन है, खासकर डिजीटल डिजाइन जिसमें दूसरे इलेक्ट्राॅनिक होम एप्लाएंसेज और डिवाइस भी शामिल हैं। युआई डिजाइन के प्रोडक्ट के अधिकतम उपयोग पर जोर देना और उपभोक्ता को बेहतर अनुभव देना है। नए युआई डिजाइनों में वाॅयस कंट्रोल्ड डिजाइन शामिल है।
यूआई डिजाइनर बनने का रास्ता
चार साल के बीडि यूजर एक्सपीरिएंस डिजाइन (यूएक्स) में या इंटरएक्शन डिजाइन कोर्स में दाखिला लेना होगा। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम से 10़़़़$2 पास होना जरूरी है। टेक्निकल क्वालिफिकेशन के अलावा उपभोक्ता की जरूरतों की समझ होने के साथ ही समस्या का समाधान तलाशने वाली मानसिकता व सौंदर्यबोध होना चाहिए। कुछ लोकप्रिय संस्थान है-डीवाई पाटील इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एमआईटी इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन, द डिजाइन विलेज, नोएडा। आईआईटी बाॅम्बे के स्कूल आफ डिजाइन में भी इंटरएक्शन डिजाइन और मोबिलिटी में एक इंटग्रेटेड बीडिज और एमडिज डिग्री काॅर्स है।
एक नजर में 
कॅरियर विकल्पः युआई डिजाइनर, यूएक्स डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, टेक्निकल क्रिएटिव हेड, विजुअलाइजर प्रोग्रामः बीडिज, यूजर एक्सपीरिएंस डिजाइन, बीडिज इंटरएक्शन डिजाइन अवधिः चार साल, योग्यताः किसी भी स्ट्रीम से 10$2 बैचलर्स के लिए