Journalist Job Career in India
खबर निकालने वाले :-
पत्रकारिता कभी चुप नहीं होगी और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी और खामी है, यह कहना है अमेरिका के प्रसिद्ध पत्रकार हेनरी अनातोली ग्रउवाल्ड का। वर्तमान में पत्रकारिता में क्या गलत है इसकी एक लंबी सूची तैयार की जा सकती है, लेकिन यह रिपोर्टरों की जिम्मेदारी है कि वे इसकी छवि को साफ करके सही स्वरूप में लाएं। यदि सूचना जुटाने और उसे पहंुचाने की कुशलता आपमें है तो रिपोर्टर की भूमिका आप ही के लिए है।
भूमिका :-
रिपोर्टर का मुख्य काम समाचार बनने लायक घटनाओं आयोजनों की जानकारी जुटानी होती है। जानकारी जुटाने के लिए रिपोर्टर को उस जगह पर पहुंचना होता है जहां से आयोजन या घटना के बारे में उपयोगी जानकारी मिल सकती है, ये आधिकारिक सुत्रों और जानकारों की राय के साथ खबर तैयार करते हैं। मोटे तौर पर अखबारों, समाचार चैनलों, पत्रिकाओं व वेब मीडिया, एजेंसियों के द्वारा इनकी सेवाएँ ली जाती हैं। अब मोबाइल फोन पर ब्रेकिंग न्यूज मिल जाती है, इसे वेब पर देख सकते हैं, सजीव वीड़ियो, टीवी या वेब पर देख सकते हैं और अखबारों में पढ़ सकते हैं। खेल, राजनीति, अपराध जैसी इसकी कई शाखाएं है। रूचि के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुनें।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः रिपोर्टर, एंकर, सब-एडिट, चीफ सब-एडिटर, न्यूज एडिटर, फोटोजर्नलिस्ट/कैमरामैन, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, काॅपी राइटर, विजुअलाइजर प्रोग्रामः बैचलर आॅफ जर्नलिज्म ऐंड माॅस कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) योग्यताः 12वीं उŸाीर्ण क्षेत्रः प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, रेडियो व टीवी