Lifestyle of A Fishery Officer

फिशरीज अधिकारी :-
आप जानते हैं कि मछलियों के पूरे शरीर पर स्वाद कोशिकाएं होती हैं और वे मुंह खोले बिना अपने भोजन का स्वाद चख सकती हैं। यदि ये समुद्री जीव आपको रोमांचित करते हैं तो फिशरीज आॅफिसर कॅरियर आपको जरूर लुभाएगा।
भूमिका :-
फिशरीज आॅफिसर के मुख्य दायित्वों में मछलियों का संरक्षण, प्रबंधन और निगरानी करना शामिल है। वे मछलियों की विभिन्न प्रजातियों की प्रोसेंसिंग, कल्चरिंग और कंजर्विग के लिए जिम्मेदार होते हैं, उन्हें मछली पकड़ने  के क्षेत्र से जुड़े कानूनी मुद्दो की भी जानकारी होनी चाहिए। फिशरी आॅफिसर बनने के लिए आपकी दिलचस्पी मछलियों में होनी चाहिए, अच्छा कम्यूनिकेशन स्किल भी जरूरी है, और इस क्षेत्र की कार्य शैली का ज्ञान भी। फिशरी ग्रैजुएटों को अच्छे जाॅब अवसर मिलते हैं, और आकर्षक वेतन भी। शुरूआती वेतन 20,000 रु. से 25,000 रु. हो सकता है।
क्या है फिशरी सांइस :-
फिशरी सांइस मछलियों के प्रबंधन और समझने का एक बहुविषय क्षेत्र है जिसमें ओशिएनाग्रफी, मछलियों की बायोलाॅजी, मछली बाजार, मछली के प्रसंस्करण की प्रौद्योगिकी, मछली पालन की अर्थव्यवस्था के बारे में पढे़गे।
योग्यता :-
यदि आपने सीबीएसई या समकक्ष परीक्षा बोर्ड मे पीसीबी या पीसीएम या पीसी ऐंड एग्रीकल्चर विषयों के साथ 10$2 किया है तो आप बीएफएससी डिग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ संस्थानों मं दाखिले के लिए आयु सीमा भी है। कुछ संस्थान अपने राज्य की प्रवेश परीक्षा या नीजी परीक्षा के आधार पर भी दाखिला देते हैं। 
कोर्स सामग्री :-
बीएफएससी कोर्स में आप इनलैंड एक्वाकल्चर, मैरीन कल्चर, फिश प्रोसेस, हार्वेस्टिंग टेक्निक, फिश न्यूट्रिशन, इकोलाॅजी के बारे में पढे़गे। इसमें क्रूज या पछली पकड़ने वाली नाव पर काम करने के व्यावहारिक पहलुओं से भी परिचय करवाया जाता है।
ग्रैजुएशन के बाद अवसर :-
बीएफएससी करने के बाद आप मास्टर्स इन फिशरीज सांइस और पीएचडी कर सकते हैं। आप जाॅब करना चाहते हैं तो कई राज्य सरकारों के फिशरी विभाग फिशरी एक्सटंेशन आॅफिसर, डिस्ट्रिक्ट फिशरी डेवलपमेंट आफिसर आदि पदों के लिए वेंकेसी जारी करती हैं। केंद्र सरकार के फिशरी सर्वे आॅफ इंडिया, एनएबीएआरडी भी इनको स्क्रिूज करते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः फिशरीज आॅफिसर, फिशरीज बायोलाॅजिस्ट, फिशरीज मैनेजर, फिशरी टेक्नीशियन, एक्वाकल्चर फार्मर, हैचरी टेक्नीशियन, फिश रिसर्च असिस्टेंट प्रोग्रामः बीएफएससी बैचलर्स इन फिशरी साइंस अवधिः 4 साल योग्यताः 10$2 फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स/बायोलाॅजी या फिजिक्स, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर।