Nanotechnology : Career Options and Education Requirements in India 

सूक्ष्मतम टेक्नोलॉजी के महारथी :-
हम किलोमीटर और मीटर में लंबाई नापते हैं जबकि नैन टेक्नोलॉजी इसे एक इंच के अरबवें हिस्से में नामती है, इतनी सूक्ष्म चीज को देख पाने की कल्पना ही कठिन है। नैनोटेक्नोलॉजिस्ट टेक्नोलॉजी और उपकरणों को सूक्ष्मतम स्तर पर बनाते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ‘रोबो फ्लाई’ तैयार किया है जो वजन में एक ग्राम का छोटा सा हिस्सा है। यह नैनोटेक्नोलॉजी की बदौलत संभव हुआ है।
नैनोटेक्नोलॉजी, सूक्ष्म स्तर (मीटर के अरबवें हिस्से) पर काम कर नई सामग्री, दवा, रोग निदान उपकरण विकसित करते हैं। नैनोटेक्नोलॉजिस्टों को मैन्यूफैस्चरिंग इंडस्ट्रिज, बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल क्षेत्र और फार्मास्युटिकल इकाइयां, इलेक्ट्रानिक, सेमीकंडक्टर इकाइयां, यूनिवसिटीज और रिसर्च लेबोरेट्रीज भर्ती करती हैं। यह अपेक्षाकृत नया क्षेत्र है लेकिन बहुत संभावनाएं हैं। शुरूआती वेतन 25,000 रु. से लेकर 50,000 रु. मासिक तक होता है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः नैनोटेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्चर इंजीनियार, टेक्निशियन, प्लांट मैनेजर, प्रोग्रामः बीटेक नैनो टेक्नोलॉजिस्ट, बीएससी नैनोसांइस, बीटेक & एमटेक नैनो टेक्नोलॉजी डुअल डिग्री अवधिः बीटेक 4 साल, बीएससी नैनोसांइस, 3 साल, बीटेक$एमटेक (नैनोटेक्नोलॉजी) 5 साल योग्यताः 10$2 पीसीएम/पीसीबी।