NHM Rajasthan CHO Recruitment 2019
(एनएचएम राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2019)
(एनएचएम राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2019)
यदि आपने जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स या नर्सिंग में बैचलर डिग्री ले रखी है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत राजस्थान में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य विषय पर इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) से 6 महीने का एक ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। इस कोर्स में सफल उम्मीदवारों को कम्यूनिटी हेल्थ आॉफिसर के पद पर तैनात किया जाएगा। तैनात ऑफिसर को 15,000 रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर अनुबंध के तहत नियुक्ति की जाएगी। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ राजस्थान के मूल निवोसियों को मिलेगा।
अनुभव :-
राजस्थान में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य विषय पद इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) से 6 महीने का एक ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। इस कोर्स में सफल उम्मीदवारों को कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात किया जाएगा। तैनात ऑफिसर को 15,000 रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर अनुबंध के तहत नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार की रीजनल और स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए साथ ही हेल्थ से जुड़े कार्यों में दो वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
योग्यता :-
मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स किया होना आवश्यक है। इसके अलावा नर्सिंग में बैचलर डिग्री (बीएससी नर्सिंग) डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही हेल्थ क्षेत्र से जुड़े कार्यों में कम से कम दो वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी। आयु में छूट का लाभ प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अनुबंध की अवधि एक वर्ष की होगी। इस अवधि को कार्यप्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।
2500 पदों की वैकेंसी के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिले प्रखंडों (ब्लॉक) में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
संविदा पर लगने वाले इन कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।
परीक्षा शुल्क :-
इन पदों के लिए अप्लाई करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपए शुल्क जमा करना होगा। ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रूपए और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 200 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। प्रार्थी ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
NHM Rajasthan CHO Free Online Test Series Available - Click Here
NHM Rajasthan CHO Free Online Question Bank Available - Click Here