Perfusianist Career, Scope, Jobs and Courses in India

कार्डियक सर्जन के साथी :-
परफ्यूशनिस्ट का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हर्ट-लंग मशीन रोगी के खून के प्रवाह को जारी रखती है। जब रोगी की शल्य चिकित्सा हो रही होती है तो यह मशीन ही रोगी के खून की आपूर्ति करती है, ऑस्सीजन भरती है और खून को शुद्ध करती है। यदि आप कार्डियक सर्जन के करीबी सहयोगी बनना चाहते हैं तो इस कॅरियर को अपना सकते हैं।
भूमिका :-
परफ्यूशनिस्ट का काम मुख्यतः अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल केंद्रों में होता है। वे सर्जन और आपरेटिंग स्टाफ के साथ काम कर हर्ट-लंग मशीन के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये उपकरण पर रीडिंग को देखते है और रोगी के खून में केमिकल और गैंस के स्तर को एडजस्ट कर रोगी की स्थिति के बारे में टीम को जानकारी देते रहते हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः परफ्यूशनिस्ट कई क्षेत्रों में काम कर सकता है जैसे कार्डियक सर्जिकल रूम, आईसीयू और कार्डियोलॉजी आईसीयू- जहां उन्हें हार्ट-लंग मशीन, आईएबीपी, बीसीएमओं, बीएडी आदि चलानी  होती है। इसके अलावा मेडिसिन आईसीयू, और पीडियाट्रिक आईसीयू, इमरजेसी मेडिसिन डिपार्टमेंट, आंकोलॉजी, कीमोथेरेपी और न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन रूप में भी उनकी जरूरत होती है। प्रोग्रामः बीएससी (परफ्यूजन टेक्नोलॉजी), अवधिः 3 साल योग्यताः 10$2 पीसीबी के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ।