PG Diploma in Warehousing and Inventory Management
(डिप्लोमा इन वेयरहाउसिंग एण्ड इन्वेण्टरी मैनेजमेण्ट)
(डिप्लोमा इन वेयरहाउसिंग एण्ड इन्वेण्टरी मैनेजमेण्ट)
डिप्लोमा इन वेयरहाउसिंग एण्ड इन्वेण्टरी मैनेजमेण्ट एक अण्डरग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें छात्रों को वेयरहाउस के पहलुओं से सम्बन्धित विभिन्न विषयों और इन्वेण्टरी या इन्वेण्टरी सिस्टम्स के द्वारा उनके प्रबन्धन के बारें में ज्ञान दिया जाता है।
इस कोर्स की अवधि तीन वर्ष है तथा इसमें प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता कक्षा-12 उत्तीर्ण है। इसके विषयों में इन्वेण्टरी कण्ट्रोल, रिकॉर्ड कीपिंग, ट्रैफिक मैनेजमेण्ट, परचेजिंग, कम्प्यूटराइज्ड लॉजिस्टिक्स, सुपर विजन और लीडरशिप आदि शामिल हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद इण्डस्टियल इन्वेण्टरी मैनेजमेण्ट, इन्वेण्टरी कण्ट्रोलर, एसेट इन्वेण्टरी मैनेजर, वेयरहाउस सुपरवाइजर, इन्वेण्टरी मैनेजर आदि के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर औसतन रू 2-4 लाख वार्षिक वेतनमान मिलता है।