Roles and Responsibilities in A Travel Agent Job

छुट्टियों को मजेदार बनाने वाले पेशेवर :-
ट्रेवल एंेड टूरिज्म काउंसिल द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में पर्यटन द्वारा देश के सकल घरेलु उत्पाद में 850000 करोड़ रूपये का इजाफा किए जाने की उम्मीद है। पर्यटन अद्योग में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बहुत संभावनाएं है और रोजगार के लाखों नए मौकों का निर्माण करने में अन्य उद्योंगो को मदद कर सकता है। जैसे-जैसे उद्योग जगत का दायरा बढ़़ रहा है वैसे-वैसे ही नई प्रौद्योगिकी की विशेषज्ञता रखने और उपभोक्ताओं की नब्ज पकड़नेे में माहिर योग्य पेशेवरों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं। ट्रेवल व टूरिज्म के क्षेत्र में रूचि रखने वालों के लिए पर्याप्त अवसर है।
भूमिका :-
ट्रेवल एजेंट यात्रा में रूचि रखने वाले व्यक्ति या समूह की यात्रा योजना बनाने, ठहरने, आने-जाने और मनोंरजक गतिविधियों से जुडे़ पैकेज है। वे अपने ग्राहकों को घुमने लायक जगहों, कार्यक्रमों, मार्ग आदि के बारें में परामर्श देने के साथ ही उसके लिए हर जरूरी व्यवस्था करते हैं फिर भले ही वे व्यक्तिगत ग्राहक हों या बड़े संगठन। काॅक्स ऐंस किंग्स, थाॅमस कुक, एसओटीसी, केसरी टूर्स, क्लब महिंद्रा, एक्सपीडिया, यात्रा.काॅम, गोआईबीबो और मेकमाॅय ट्रिप जैसी कंपनीयां इनकी भर्ती करती है। ट्रेवल एजेंट का शुरूआती वेतन 10-20 हजार रु. मासिक होता है जो अनुभव बढने के साथ 25-40 हजार रु. मासिक तक हो जाता है।
कोर्स :-
किसी भी विषय के साथ 12वीं उŸाीर्ण छात्र ट्रेवल व टूरिज्म में स्नातक डिग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटीटीएम जैसे कुछ संस्थान प्रवेश परीक्षा के जरिये प्रवेश देते हैं। देश में 50 सम अधिक संस्थान हैं जो पर्यटन में कोर्स कराते हैं और इनमें से 40 सरकारी विश्वविद्यालय हैं। कम से कम 10 नीजी और इग्नू जैसे कुछ दूरवर्ती शिक्षा के भी विकल्प हैं जहां से पर्यटन जे जुड़ा कोर्स किया जा सकता है।
ट्रेवल व टूरिज्म में डिग्री छात्रों को ट्रेवल एजेंट, लाॅजिंग मैनेजर, ट्रेवल गाइड जैसी भूमिकाओं के लिए तैयार करेगी। भारतीय इतिहास, वास्तुशास्त्र के साथ ही विश्व इतिहास और वास्तुकला में विकास आदि कके बारे में जानकारी मिलेगी।
अवसर और वेतन :-
पर्यटन से जुड़े पर्याप्त कॅरियर विकल्प हैं इनमें फ्रंट आॅफिस मैनेजमेंट, वीजा व पासपोर्ट से जुडे़ काम, ट्रेवल कंसल्टेंट, एचआर, डेस्टिनेशन मेनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट, पीआर व इवंेट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उड्डयन जगत में भी अवसर हैं जिसमें बुकिंग व आरक्षण विभाग, सेल्स व मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस और ग्रांउड स्टाॅफ से जुड़ी भूमिकाएं शामिल हैं। होटल व रिजाॅर्ट, रेस्टोरेंट और फूड सर्विस, मीटिंग व इवेंट प्लानिंग, मनोंरजक गतिविधियों, खेल प्रबंधन, एयरलाइन, क्रूज व अन्य परिवहन, ट्रेवल एजेंसी, सांस्कृतिक पर्यटन विकास, स्पा व वेलनेस मैनेजमेंट आदि के क्षेत्रों में विविधतापूर्ण कॅरियर विकल्प मौजूद हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः ट्रेवल गाइड, इवेंट प्लानर, लाॅजिंग मैनेजर, होटल मैनेजर, प्रोग्रामः बीबीए (टूरिज्म एंड ट्रेवल) या बीवोक इन हाॅस्पिटैलिटी ऐंड टूरिज्म मैनेजमेंट योग्यताः 12वीं उŸाीर्ण अवधिः 3 वर्ष।