Responsibilities of Front Office Executive
(डिप्लोमा इन फ्रण्ट ऑफिस)
(डिप्लोमा इन फ्रण्ट ऑफिस)
डिप्लोमा इन फ्रण्ट ऑफिस एक 6 माह से 1ण्5 वर्ष की अवधि का कोर्स है, जिसमें फ्रण्ट ऑफिस ऑपरेशन्स सम्बन्धी विश्लेषण किया जाता है। यह एक जॉब-ऑरिएण्टेड डिप्लोमा कोर्स है, जिसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 उत्तीर्ण होना आवश्यक योग्यता है। यह कोर्स सेवा वितरण प्रणाली के बारे में ज्ञान प्रदान करने से सम्बन्धित है, जहाँ कर्मचारी ग्राहकों के साथ जुडते हैं।
इस कोर्स को पूरा करने के बाद बहुराष्ट्रीय संगठन, होटल, रिजॉर्ट, टुअर एजेन्सी, ट्रेवल एजेन्सी, रेस्टोरेण्ट, इत्यादि में फ्रण्ट ऑफिस स्टाफ, फ्रण्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, फ्रण्ट डेस्क ऑफिसर, रिसेप्सनिस्ट, आदि के रूप में रोजगार पा सकते हैं। इन पदों पर औसतन रू 1-3 लाख वार्षिक वेतन मिल जाता है। उम्मीदवार इस क्षेत्र में अपने ज्ञान को उन्नत कर सकते हैं और फ्रण्ट ऑफिस में उच्चतर उन्नति पाठ्यक्रम लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।